{"_id":"65d79ea81dc491f0d00d9674","slug":"youth-dies-in-road-accident-in-oman-unnao-news-c-221-1-sknp1054-110363-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: ओमान देश में युवक की मार्ग दुर्घटना में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: ओमान देश में युवक की मार्ग दुर्घटना में मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बीघापुर। खाड़ी देश ओमान में काम करने गए युवक की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई। घटना की सूचना से परिजन बेहाल हैं। मां आखिरी बार बेटे का शव देखने और शव को देश लाने के लिए दूतावास से प्रार्थनापत्र भेजा है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।
बीघापुर थाना के मोहल्ला शंकरनगर निवासी सर्वेश कुमार कनौजिया (25) वर्ष 2022 में ओमान देश नौकरी वीजा पर गया था। वहां एक शेख के पास कपड़ों की धुलाई का काम करता था। करीब डेढ़ साल रहने के बाद वर्ष 2023 में घर लौटा और तब से यहीं था। शेख का फोन आने के बाद दो फरवरी 2024 को घर से विजिट वीजा पर ओमान के लिए निकला और पांच फरवरी को वह ओमान पहुंच गया था।
सात फरवरी को उसने मां रामकली से फोन पर बात की थी। मां के अनुसार बेटे ने बताया कि शेख अपने साथ गाड़ी में कहीं ले जा रहे हैं। इसके बाद फोन कट गया था, इसके बाद बेटे से बात नहीं हो पाई, नौ फरवरी को उसके सड़क हादसे में मौत होने की सूचना दी गई। मां का आरोप है कि शेख ने जिस वीजा को भेजकर बेटे को बुलवाया इसकी जानकारी हम लोगों को नहीं थी।
विज्ञापन
19 फरवरी को केरल की संस्था के सदस्य समीर पुकप्राथ ने उन्नाव शहर निवासी मोहम्मद अहमद के माध्यम से सर्वेश की बहन पूजा से संपर्क किया। उन्होंने शव को भारत लाने में मदद का आश्वासन दिया है।