{"_id":"6ab2de1d06958902de057f20","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-158136-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: छात्राओं ने बताई महिलाओं के स्वावलंबन में कहां आ रहीं अड़चन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: छात्राओं ने बताई महिलाओं के स्वावलंबन में कहां आ रहीं अड़चन
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय में भाषण प्रतियोगिता के दौरान मौजूद छात्र-छात्राएं। संवाद
मौरावां। ब्लॉक हिलौली के राजकीय महाविद्यालय लोटना में महिला स्वावलंबन एवं रोजगार सृजन विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने विचार रखे और स्वावलंबन में आ रही अड़चनों को बताया। कहा कि महिलाओं को आज भी नौकरी से दूर रखा जाता है।
भाषण प्रतियोगिता में अंशिका दीक्षित, दिव्यांशी यादव, अनुराधा, वैष्णवी ने महिलाओं के स्वावलंबन के मार्ग में आ रही अड़चनों को बताया। कहा कि महिलाओं को आज भी नौकरी से दूर रखा जाता है। उनको केवल घर का कामकाज ही जरूरी बताया जाता है। इसी कारण रोजगार में महिलाएं पीछे हो जाती हैं। कुछ छात्राओं ने कहा कि शिक्षा से दूर रहने से महिलाओं का व्यक्तित्व विकास नहीं हो पाता है। उनमें झिझक बनी रहती है। कौशल विकास नहीं हो पाता है।
प्राचार्य डॉ. प्रशांत कुमार सक्सेना ने कहा कि छात्राओं को खुद ही आगे बढ़ने की पहल करनी चाहिए। अभिभावकों को समझाना चाहिए और आगे बढ़कर उच्च शिक्षा हासिल करनी चाहिए। इससे उनका सर्वांगीण विकास होगा। इससे वह स्वावलंबी बन सकेंगी। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी सुमित पांडेय भी मौजूद रहे।