फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Youth dies due to car collision on highway

हाईवे पर कार की टक्कर से युवक की मौत

Mon, 24 Jan 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Youth dies due to car collision on highway
नवाबगंज। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर सोहरामऊ थाना क्षेत्र में शनिवार रात पैदल सड़क पार कर रहे युवक को कार ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

रायबरेली जिला के लालगंज कस्बा निवासी 40 वर्षीय रामसजीवन भल्ला फार्म में किराए का कमरा लेकर चौराहे पर बूट पॉलिस करता था। शनिवार शाम दुकान बंदकर वह पैदल घर जाने के लिए हाईवे पार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। आसपास के लोगों ने उसे सीएचसी नवाबगंज में भर्ती कराया, जहां से
विज्ञापन

जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रविवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने उसके पास से मिले आधारकार्ड की मदद से परिजनाें को हादसे की जानकारी दी। भाई रामदुलारे रैदास ने बताया कि मृतक तीन भाईयों में सबसे छोटा था। मृतक की पत्नी का आठ वर्ष पूर्व निधन हो गया था। जिसके बाद से वह सोहरामऊ आ गया था। उसकी एक विवाहित बेटी लक्ष्मी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed