फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   youth died in a road accident in Unnao

Unnao : कार की टक्कर से पुल से 25 फीट नीचे गिरा बाइक के पीछे बैठा युवक, मौके पर ही मौत, चालक साथी गंभीर

Thu, 31 Jul 2025 01:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, उन्नाव
अमर उजाला नेटवर्क, उन्नाव Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 31 Jul 2025 01:01 AM IST
सार

दोनों फर्नीचर की दुकान बंद कर लौट रहे थे, बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। 

विज्ञापन
youth died in a road accident in Unnao
हादसे के बाद... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव शहर में कचहरी रोड पुल पर रात करीब 11 बजे विधायक का विधानसभा सचिवालय का पास लगी तेज रफ्तार ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


बाइक में पीछे बैठा युवक उछाल कर पुल से 25 फीट नीचे गिर गया, उसकी मौके पर ही मौत अस्पताल हो गई। जबकि बाइक चला रहे दोस्त को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है। दोनों फर्नीचर की दुकान बंद कर लौट रहे थे, बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। 

सदर कोतवाली के मोहल्ला मौहारी बाग निवासी निखिल गुप्ता (28) पुत्र विपिन गुप्ता की छोटा चौराहा पर कृष्णा फर्नीचर की दुकान में काम करता था। साथ में शाहगंज मोहल्ला निवासी रोहित तनेजा (28) भी काम करता है।
विज्ञापन


बुधवार रात करीब 11 बजे दोनों दुकान बंद होने के बाइक से घर जा रहे थे। कचहरी रोड पुल पर तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे बाइक में पीछे बैठा निखिल उछलकर पुल से नीचे जा गिरा। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि साथी रोहित गंभीर घायल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद घटनास्थल पर भीड़ लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजा। रोहित को गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया है।

इकलौते बेटे की मौत की सूचना से परिजन बेहाल हैं।  मृतक के मौसेरे भाई भाजपा नेता मनीष गुप्ता ने बताया कि निखिल के पिता का अभी किडनी का ऑपरेशन हुआ है। तीन बहनों का वह इकलौता भाई था। वही घर का सहारा था। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर भाग गया। पुलिस को कार में बीयर  की बोतल भी मिली है।

लखनऊ के रजिस्ट्रेशन नंबर की कार में विधानसभा सचिवालय का पास भी लगा  है। कोतवाल अवनीश सिंह ने बताया कि शव कार कब्जे में है जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed