फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Youth died due to fever and difficulty in breathing

Unnao News: बुखार और सांस लेने में तकलीफ होने पर युवक की मौत

Fri, 21 Apr 2023 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Fri, 21 Apr 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Youth died due to fever and difficulty in breathing
उन्नाव। जिला अस्पताल के बने इंसेफलाइटिस ट्रीटमेंट सेंटर में भर्ती बुखार मरीजों में एक बच्ची का इंफ्लूंएजा सहित अन्य जांचों के लिए सैंपल लखनऊ आरएमल भेजा गया है। इस सेंटर में बुखार के 10 मरीजों का इलाज चल रहा है। इमरजेंसी वार्ड में बुखार और सांस लेने में तकलीफ होने पर भर्ती हुए युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में बने इंसेफलाइटिस ट्रीटमेंट सेंटर में बुखार के दस मरीजों का इलाज चल रहा है। इसमें छत्ताखेड़ा निवासी अवनीश की बेटी पूर्णिमा को कई दिनों से बुखार आने पर भर्ती कराया गया है। बुखार पुराना होने से मरीजा का इंफ्लूएंजा, जेई, मलेरिया, डेंगू, चिकेनगुनिया, स्क्रब टाइफस और लेप्टोस्पाइरोसिस की जांच के लिए सैंपल लखनऊ स्थित राममनोहर लोहिया अस्पताल भेजा गया है। इसके साथ ही भूरी देवी निवासी समीन परवीन (40), अचलगंज कस्बे के विवेक का बेटा विहान(सात माह), डीह निवासी पिंकी(22), एबीनगर की प्रभा (82) सहित दस का इलाज चल रहा है। इमरजेंसी वार्ड में बुखार और सांस लेने में तकलीफ होने पर भर्ती घीनाखेड़ा निवासी रामसिंह (42) की हालत अचानक बिगड़ गई और उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

फतेहपुर चौरासी ब्लॉक स्थित अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में इंसेफलाइटिस सेंटर संचालित नहीं है। सीएचसी प्रभारी डॉ. नरेंद्र कुमार ने बताया कि अभी बुखार के इतने मरीज नहीं आ रहे हैं। 17 से 20 अप्रैल तक सिर्फ 19 बुखार पीड़ित मरीज आए हैं। उनमें कोई गंभीर नहीं था। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। मरीजों की टाइफाइड, मलेरिया, डेंगू की जांच के साथ आवश्यकतानुसार दवांए दी जा रही है। हसनगंज सीएचसी में छह बेड का ईटीसी कक्ष बना हुआ है। इसके नोडल डॉ. गौरव ने बताया कि मौजूदा समय में फखरुद्दीनमऊ निवासी बुखार पीड़ित मदनपाल का इलाज चल रहा है। साथ ही ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, सिलिंडर और दवाएं उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed