फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Youth consumed poison in family dispute, died

Unnao News: पारिवारिक कलह में युवक ने खाया जहर, मौत

Tue, 30 May 2023 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 May 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Youth consumed poison in family dispute, died
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनिक। पारिवारिक विवाद में युवक ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर की सलाह पर परिजन कानपुर लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। साले ने मृतक के घर वालों पर ही जहर देने का आरोप लगाया है। पुलिस तहरीर मिलने पर जांच करने की बात कह रही है।

दही थानाक्षेत्र में आवास विकास कालोनी निवासी विपिन कुमार मिश्र (32) की 17 अप्रैल 2022 को कृष्णानगर मोहल्ला निवासी ज्योति से शादी हुई थी। शादी के छह महीने बाद परिवार में आपसी विवाद होने लगा। कई बार मायके और ससुराल पक्ष के लोगों ने आपस में बातचीत कर मामला हल किया। एक सप्ताह पहले ज्योति ने अपने मायके जाने की बात कही तो ससुराल वालों से विवाद हुआ था। हालांकि बाद में ससुरालीजन चार दिन के लिए भेजने के लिए तैयार हो गए। गुरुवार को वह मायके चली गई थी। सोमवार को पति को उसे लेने जाने था। मृतक के साले रामजी तिवारी के मुताबिक रविवार रात करीब 9:30 बजे बहन (ज्योति) और जीजा (विपिन) की फोन पर बात हुई थी।
विज्ञापन

रात करीब 12:30 बजे बहन की ससुराल से फोन आया कि निजी अस्पताल आ जाओ जब तक हम लोग पहुंचते विपिन की मौत हो चुकी थी। सोमवार सुबह आनन फानन शव का पोस्टमार्टम कराया गया और शुक्लागंज में अंतिम संस्कार कर दिया गया। चिता बुझने से पहले ही मृतक के परिजन चले गए। साले ने मृतक के परिवारीजनों पर ही मारने का आरोप लगाया है। दही थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह ने बताया की शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पांच माह की गर्भवती है ज्योति
मृतक विपिन कुमार की पत्नी ज्योति पांच महीने की गर्भवती है। पति से बात होने के डेढ़ घंटे बाद मौत की सूचना मिलते ही कोहराम मच गया। वह बेहोश हो गई। जैसे तैसे मायके पक्ष के लोगों ने उसे संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article