फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Youth arrested for killing farmer

किसान की हत्या में पड़ोसी युवक गिरफ्तार

Thu, 20 Jun 2019 12:26 AM IST
संतोष भदौरिया अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Published by: संतोष भदौरिया Updated Thu, 20 Jun 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
Youth arrested for killing farmer
हत्यारोपी राजकुमार उर्फ पूसू। - फोटो : अमर उजाला
अचलगंज थानाक्षेत्र के हड़हा में तीन दिन पूर्व हुई किसान की हत्या में पड़ोसी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पड़ोसी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद की है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि किसान उसे अपने घर आने पर ऐतराज करता था और पत्नी से बात करने पर रोकटोक करता था। पुलिस घटना में मृतक की पत्नी की संलिप्तता की जांच कर रही है।
विज्ञापन



अचलगंज थानाक्षेत्र के हड़हा गांव निवासी सुशील लोधी का शव सोमवार सुबह बाग में मिला था। धारदार हथियार से सिर पर वार कर उसकी हत्या की गई थी। उसके नाजुक अंग को जला दिया था। मृतक सुशील के भाई सुनील ने पड़ोसी राजकुमार उर्फ पूसू पर भाई की हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मंगलवार को पुलिस ने राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में उसने बताया कि सुशील चार महीने पहले कुछ दिनों के लिए गुजरात गया था। इस दौरान उसकी पत्नी से मिलजोल शुरू हो गया था, लेकिन वापस आने पर सुशील उसके घर आने पर ऐतराज करने लगा। इस बात को लेकर विवाद भी हुआ था।
विज्ञापन


गुस्से में आकर उसने सुशील की हत्या की योजना बनाई और रविवार रात मौका मिलते ही योजना को अंजाम दे दिया। पुलिस के अनुसार राजकुमार ने बताया कि रविवार रात सुशील की बाग में अकेला था। रात के अंधेरे में कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी थी। इस दौरान उसने उसके नाजुक अंग को धारदार हथियार से काटने की कोशिश की और बाद में पॉलिथीन लपेटकर उसे जला दिया था। हत्या के बाद कुल्हाड़ी को पास ही एक झाड़ी में छुपा दी थी। एसओ डीपी सिंह ने बताया कि राजकुमार की निशानदेही पर सुशील की हत्या में प्रयोग की गई कुल्हाड़ी बरामद कर ली गई है। एसओ ने बताया कि किसान सुशील की हत्या में उसकी पत्नी की संलिप्तता की पुष्टि अभी नहीं हुई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या से पहले साथ बैठकर पी थी शराब
पुलिस को पूछताछ में पूसू ने भी यह बताया कि रात 11 बजे के बाद वह बाग पहुंचा था। जहां उसने पहले सुशील के साथ शराब पी थी। इस बीच सुशील को वह झोपड़ी से बाहर लाया और उसके सिर पर कुल्हाड़ी से कई वार किए। वह बेदम हो गया तो उसके उसके नाजुक अंग पर भी चोट पहुंचाई और जलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed