{"_id":"66672e7d0a8084bff60b0248","slug":"young-man-was-murdered-by-beating-him-with-a-stick-three-arrested-unnao-news-c-224-1-ori1001-115776-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: डंडा मारकर की थी युवक की हत्या, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: डंडा मारकर की थी युवक की हत्या, तीन गिरफ्तार
Mon, 10 Jun 2024 10:19 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Mon, 10 Jun 2024 10:19 PM IST
विज्ञापन
कालपी। संदिग्ध हालात में हुई युवक की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पिता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को उनके पास से हत्या में प्रयुक्त डंडा भी मिल गया है।
कोतवाली क्षेत्र के मंगरौल निवासी हिमांशु का 2 जून को गांव के बाहर मंदिर के पास शव संदिग्ध हालात में पड़ा मिला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पिता चरण सिंह की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्जकर तलाश शुरू कर दी थी। सोमवार को पुलिस ने मंगरौल निवासी आरोपी अभय मिश्रा, मुन्ना, रामेंद्र उर्फ राघवेंद्र को मंगरौल रोड हनुमान चबूतरे के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से पुलिस को एक डंडा मिला है। कोतवाली प्रभारी कामता प्रसाद ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। (संवाद)