फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   young man's body found, murder suspected

गांव के बाहर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Mon, 25 May 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Mon, 25 May 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
 young man's body found, murder suspected

किसी से फोन पर बात करते हुए घर से निकला युवक रात को वापस नहीं लौटा। सुबह उसका शव गांव के बाहर पड़ा मिला। गले में निशान होने से गला कसकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। शव के पास ही शराब की शीशी पड़ी मिली है। कयास लगाए जा रहे हैं कि किसी परिचित ने साथ बैठकर शराब पिलाने के बाद सुनियोजित तरीके से घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के पचलाई गांव निवासी सुरेश (35) पुत्र रामेश्वर शनिवार को पड़ोस के गांव बहलोलपुर की बाजार गया था। वह बाजार से मीट लेकर आया था। देर शाम मीट पका रहा था। पत्नी सोमा के मुताबिक मीट पकाने के दौरान ही पति सुरेश के मोबाइल पर किसी का फोन आया।
विज्ञापन


वे बात करते हुए घर से बाहर निकल गए। काफी देर तक लौटकर न आने पर परिजनों को चिंता हुई तो तलाशना शुरू की, मगर कहीं पता नहीं चला। सुबह खेत की ओर गए ग्रामीणों ने सुरेश का शव गांव के बाहर बल्लापुर मार्ग पर ततियापुर मोड़ के पास पड़ा देखा तो परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव के पास से एक देशी शराब की शीशी, एक खांसी की दवा की शीशी और जेब से चार सौ रुपये भी बरामद किए हैं। मृतक के गले में निशान भी हैं। पत्नी सोमा ने हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी है। उसे शक है कि किसी ने फोन कर बुलाने के बाद उसके पति की हत्या कर दी है।


पुलिस ने शव को पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक रामकिशुन यादव ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों तथा ग्रामीणों से बात की। एएसपी ने बताया कि सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed