फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   young man beaten and killed

उन्नावी : युवक को पीटकर मार डाला

Mon, 25 Jul 2022 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
young man beaten and killed
असोहा (उन्नाव)। थानाक्षेत्र के कांथा गांव में शनिवार रात पड़ोसी पिता-पुत्रों ने युवक को रास्ते में घेर लिया। पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। मृतक के पिता की तहरीर पर चार लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना के पीछे मृतक के छोटे भाई से लेनदेन के विवाद में चल रही खुन्नस वजह बताई गई है।
विज्ञापन

कांथा निवासी गुड्डू (35) शनिवार रात करीब दस बजे खेत जा रहा था। रास्ते में घात लगाए दबंगों ने उस पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। घटना के दौरान आसपास रहने वाले लोग घरों में ही दुबके रहे। हमलावर गुड्डू को मरणासन्न छोड़कर भाग गए। लोगों ने गुड्डू के पिता रामकुमार, प्रधान सुनील लोधी और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

आननफानन एंबुलेंस से गुड्डू को असोहा सीएचसी पहुंचाया गया लेकिन तब तक उसकी सांसें थम गईं। हत्या की सूचना पर एसओ राजकुमार और सीओ विक्रमाजीत सिंह मौके पर पहुंचे। रात करीब एक बजे एसपी दिनेश त्रिपाठी ने भी लोगों से घटना की जानकारी ली। एक ग्रामीण ने बताया कि चार लोग गुड्डू को पीट रहे थे और दो पास में खड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पड़ोस में रहने वाले संतराम, उसके बेटे संदीप, कुलदीप और अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। कुलदीप व एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। सीओ ने बताया कि 25 मई 2021 को गुड्डू के छोटे भाई अशोक और आरोपी संदीप के बीच दो हजार रुपये और मोबाइल फोन को लेकर मारपीट हुई थी। दोनों पर शांतिभंग की कार्रवाई की गई थी। इसके बाद से दोनों परिवारों में खुन्नस चल रही थी।
सोहरामऊ तक मिली एक आरोपी की लोकेशन
असोहा (उन्नाव)। थानाक्षेत्र के कांथा गांव में शनिवार रात हुई युवक की हत्या के मामले में रविवार को फोरेंसिक टीम ने पड़ताल की। पुलिस ने हत्यारोपियों के मोबाइल सर्विलांस पर लगा दिए। आरोपी संदीप के मोबाइल की लोकेशन सोहरामऊ तक दिखी। उसके बाद मोबाइल बंद कर दिया गया। पुलिस जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कह रही है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गुड्डू के सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में चार गहरी चोटों की पुष्टि हुई है। तेज प्रहार से उसके फेफड़े भी फट गए थे।
फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने लिए। खोजी कुत्ता नामजद आरोपियों के घर के बाहर से होकर मृतक गुड्डू के मकान के पीछे तक गया। परिजनों ने बताया कि गुड्डू दो भाई और बहनों में सबसे बड़ा था। बहन गुड़िया की शादी हो चुकी है।

वह दिल्ली में गैराज में काम करता था। उसका छोटा भाई अशोक भी वहीं काम करता है। गुड्डू सात जुलाई को घर आया था और पिता को खेती आदि का खर्च देकर चला गया था। वह धान की रोपाई करने के लिए 16 जुलाई को लौटा था। परिजनों के अनुसार गुड्डू ने दो बार शादी की लेकिन विवाद के कारण अलगाव हो गया। पोस्टमार्टम के बाद शव को गांव ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed