फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   yoga training

योगा में अनुलोम विलोम का कराया अभ्यास

Sun, 21 Jun 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Sun, 21 Jun 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
yoga training
उन्नाव। भारत सरकार की पहल पर पहली बार 21 जून को मनाए जा रहे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का जोश हर किसी के सिर चढ़कर बोल रहा है। पहला मौका होगा जब जिले में शहर से लेकर गांवों तक हजारों लोग योग करते नजर आएंगे। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन


अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के एक दिन पूर्व डीएसएन डिग्री कालेज में एनसीसी के कैडेट्स ने योग का रिहर्सल किया। यहां योग प्रशिक्षक डा. अरुण कुमार भरारी ने लगभग एक घंटे तक रिहर्सल कराया। अंत में 57 एनसीसी बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल संजय पांडेय ने एनसीसी की परेड भी कराई। यहां 250 एनसीसी कैडटों ने भाग लिया। इस दौरान कालेज के प्राचार्य डॉ. मानवेंद्र सिंह, एनसीसी अधिकारी मेजर सुनील पांडेय, आईटीआई के प्राचार्य अरुण कुमार यादव, रतिरंजन झा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


उधर, नेहरू युवा केंद्र की ओर से आयोजित ब्लॉक स्तरीय पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम के अंतर्गत सामंजस्य एवं शांति के लिए योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन औरास के चौरसिया गार्डेन में किया गया। यहां समाजसेवी ध्यान प्रकाश चौरसिया ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यहां विभिन्न क्रियाओं के आसन के साथ ही अनुलोम, विलोम, प्राणायाम आदि का योग कराया गया। मंडल अध्यक्ष बृजेंद्र प्रताप सिंह ने घर-घर तक योग पहुंचाने का आश्वासन किया। यहां नीरज, पंकज, संदीप, कपिल, रामासरे यादव, मकसूदन पांडेय, रामप्रकाश अवस्थी, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंजमुरादाबाद प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के गांव हरईपुर स्थित अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद इंटर कालेज में योग शिविर का आयोजन हुआ। यहां समाज बाबूलाल त्रिपाठी ने योग का शुभारंभ कर सभी को योग की विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनिल वर्मा, राहुल कुमार, संदीप कुमार, रजनीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed