फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   X-ray examination of patients will be done in all CHCs

Unnao News: सभी सीएचसी में मरीजों की होगी एक्सरे जांच

Thu, 20 Jul 2023 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jul 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
X-ray examination of patients will be done in all CHCs
उन्नाव। शासन स्तर से उन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की सूची तलब की गई है जहां पर मरीजों को एक्सरे की सुविधा नहीं मिल रही है। गुरुवार को सीएमओ कार्यालय से ऐसे 11 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की सूची शासन को भेजी गई है।
विज्ञापन


जिले के सभी सीएचसी में एक्सरे जांच सुविधा उपलब्ध कराने की पहल शुरू हो गई है। गुरुवार को स्वास्थ्य केंद्रों में मिलने वाली जांच सुविधाओं की वर्चुअल समीक्षा की गई। अपर निदेशक ने उन सीएचसी का ब्योरा मांगा, जहां पहले से एक्सरे मशीन उपलब्ध है। साथ ही उन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की भी सूचना मांगी जहां एक्सरे मशीन तो है लेकिन संचालन नहीं हो रहा है। वहीं जहां सेवा उपलब्ध नहीं है, उनकी भी जानकारी ली। अपर निदेशक ने इन स्वास्थ्य केंद्रों की सूची भेजने के निर्देश दिए हैं। जिस पर सीएमओ कार्यालय से 11 सीएचसी की नाम सहित सूची भेज दी। उम्मीद की जा रही है कि इन केंद्रों पर जल्द मरीजों को एक्सरे जांच की सुविधा मिलने लगेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed