फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Worshiping Mahagauri and wishing for happiness and prosperity

महागौरी की आराधना कर सुख समृद्धि की कामना

Sun, 10 Apr 2022 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
Worshiping Mahagauri and wishing for happiness and prosperity
कल्याणी देवी मंदिर में प्रसाद चढाते सेवादार। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। दुर्गाष्टमी पर मां महागौरी की पूजा की गई। मंदिरों में भीड़ रही। जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया गया। महिलाओं ने कन्याओं को भोज कराया।
विज्ञापन

शहर के प्रसिद्ध कल्याणी, मां दुर्गा व पूर्णा देवी मंदिरों में शनिवार सुबह से माता के जयकारे लगने लगे। अष्टमी पर हवन पूजन किया गया। कन्याओं को पूड़ी हलवा खिलाया गया। इसके अलावा भंडारों में भक्तों ने प्रसाद चखा। कल्याणी देवी मंदिर में यज्ञकुंड में सैकड़ों भक्तों ने आहुतियां डालकर सुख समृद्धि की कामना की। मां को चुनरी, फल, फूल अर्पित किए। घरों में दुर्गा सप्तशती का पाठ किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में भी मंदिरों में भीड़ रही।
मेले में की खरीदारी
नवाबगंज। अष्टमी पर दुर्गा कुशहरी मंदिर में महागौरी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। मेले में लोगों ने खरीदारी की। दुर्गा मंदिर सेवा समिति ने भंडारे का आयोजन किया। उधर मौरावां में दुर्गाष्टमी पर मवई स्थित दुर्गा मंदिर में पूरे दिन भक्तों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी...
बीघापुर। तहसील क्षेत्र के गांव भागू खेड़ा में मां आनंदी धाम में देवी जागरण का आयोजन किया गया। झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। गायिका प्रिया तिवारी ने प्यार सजा है तेरा द्वार भवानी व गोपाल जी ने देवा हो देवा गणपति देवा, जैसे गीत प्रस्तुत किए। शंकर पार्वती का नृत्य, फूलों की होली, सुदामा चरित्र, तारा रानी की कथा पर झांकियां प्रस्तुत कीं। इस मौके पर अध्यक्ष अवधेश तिवारी, दीपू यादव, दीपक, शिवम शुक्ला, सत्यम, मानसी सैनी, रेखा, अंकित सैनी, भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अमित शुक्ल, रमाशंकर आदि मौजूद रहे। (संवाद)

कल्याणी देवी मंदिर में दर्शन के लिए लगी भीड़। संवाद

कल्याणी देवी मंदिर में दर्शन के लिए लगी भीड़। संवाद- फोटो : UNNAO

कल्याणी देवी मंदिर में अष्टमी पर आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण करतीं कन्याएं। संवाद

कल्याणी देवी मंदिर में अष्टमी पर आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण करतीं कन्याएं। संवाद- फोटो : UNNAO

कल्याणी देवी मंदिर में भजन कीर्तन करतीं महिलाएं। संवाद

कल्याणी देवी मंदिर में भजन कीर्तन करतीं महिलाएं। संवाद- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed