फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Worker injured in fight dies during treatment

Unnao News: मारपीट में घायल श्रमिक की इलाज के दौरान मौत

Wed, 31 Jul 2024 02:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
Worker injured in fight dies during treatment
सफीपुर। कोतवाली के दाराबनगर गांव में धान की पौध लगाने को लेकर सोमवार को हुई मारपीट की घटना में घायल श्रमिक की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने शव गांव के सामने सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। मृतक के परिजन आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

दराबनगर गांव निवासी धीरेंद्र यादव (23) अपने खेत में धान की पौध लगवाने के लिए सोमवार को पड़ोस के नया खेड़ा गांव निवासी पप्पू रावत (40) को लेकर गया था। दोनों के बीच मजदूरी के रुपयों को लेकर सहमति न बनने पर पप्पू वापस जाने लगा था। इस पर दोनों में लाठी-डंडे चले। दोनों गंभीर रूप से घायल हुए थे। पप्पू को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। मंगलवार देर शाम उसकी मौत हो गई। परिजनों शव लेकर गांव पहुंचे और रात करीब आठ बजे शव को गांव के बाहर सफीपुर-रसूलाबाद मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। मृतक के परिजन आरोपी धीरेंद्र की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। कोतवाल श्याम नारायण सिंह ने बताया कि परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी करने का प्रयास किया जा रहा है। सीओ माया राय भी मौके पर पहुंचीं और परिजनों को शांत कराने का प्रयास कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed