फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Work stopped, route diversion started, pedestrians upset

Unnao News: काम बंद, रूट डायवर्जन चालू, राहगीर हुए परेशान

Thu, 07 Nov 2024 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Work stopped, route diversion started, pedestrians upset
उन्नाव। जिस काम के लिए कानपुर-लखनऊ हाईवे पर 15 दिन के लिए रूट डायवर्जन किया गया, वह काम पिछले चार-पांच दिन से बंद है। इसके बाद भी डायवर्जन आज भी जारी होने से राहगीर परेशान हो रहे हैं। डायवर्जन प्वाइंट पर अक्सर जाम जैसे हालात बने रहते हैं।
विज्ञापन

हाईवे पर सोनिक मोड़ के पास गंगा एक्सप्रेसवे का जंक्शन निर्माणाधीन है। जंक्शन के दोनों लेन पर 32 गॉडर रखे जाने हैं। 20 अक्तूबर से गॉर्डर रखने का काम शुरू हुआ था। उस दिन से स्थल पर रूट डायवर्जन लागू है। तब से एक ही लेन से वाहनों का आवागमन हो रहा है। रूट डायवर्जन 15 दिन के लिए लगाया गया था। यह समयावधि पांच नवंबर को पूरी हो गई लेकिन अभी एक तरफ के 16 गॉर्डर ही रखे जा सके हैं। दूसरी तरफ का काम अभी शुरू नहीं हो सका है, जबकि रूट डायवर्जन अभी भी जारी है।
विज्ञापन

ऐसे में अब आगे भी करीब 10 दिन तक वाहनों को डायवर्ट करके निकाले जाने की बात कही जा रही है। इससे आने वाले दिनों में एक ही लेन से वाहनों का आवागमन होने से राहगीरों को जाम से जूझना पड़ सकता है। मामले में कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर बलराम सिंह ने बताया कि गाॅर्डर में सरिया बांधने का काम मजदूर कर रहे हैं। तीन से चार दिन में काम पूरा करके रूट डायवर्जन खत्म कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed