फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Work started in post office after software update

Unnao News: साफ्टवेयर अपडेट होने के बाद डाकघर में शुरू हुआ काम

Tue, 05 Aug 2025 01:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Tue, 05 Aug 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Work started in post office after software update
साफ्टवेयर अपडेशन के बाद शहर के प्रधान डाकघर में कार्य करते कर्मचारी।  - फोटो : साफ्टवेयर अपडेशन के बाद शहर के प्रधान डाकघर में कार्य करते कर्मचारी।
उन्नाव। डिजिटल व कैशलेस व्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए चल रहा डाकघर के साफ्टवेयर अपडेट करने का कार्य सोमवार को पूरा हो गया। इसके बाद से नए साफ्टवेयर पर काम शुरू हो गया।
विज्ञापन

डाकघर अधीक्षक कानपुर सर्वेश कुमार ने बताया कि अपग्रेड के बाद अब डाकघर में एपीटी 2.0 (उन्नत डाक प्रौद्योगिकी) साफ्टवेयर की शुरुआत हो गई है। बताया कि इसके तहत ग्राहक एप के माध्यम से डाक की सभी सेवाओं का घर बैठे प्रयोग कर सकेंगे। घर से ही बुकिंग कर सकेंगे। बुक की गई डाक की पिकअप सर्विस का लाभ भी उठा सकेंगे।
विज्ञापन

ग्राहक यूपीआई, क्यूआर के माध्यम से भुगतान भी कर सकेंगे। पोस्टमैन जीपीएस सुविधा के साथ ओटीपी आधारित डाक वितरण कार्य करेंगे। सोमवार से प्रधान डाकघर में कार्य भी शुरू हो गया है। उधर, पुरवा डाकघर में साफ्टवेयर अपडेट का काम पूरा न होने से सोमवार को जमा निकासी व रजिस्ट्री की बुकिंग नहीं हो पाई। यहां पहुंचे उपभोक्ताओं में रामबिलास व पप्पी ने बताया कि राखी भेजने के लिए आए थे, लेकिन काम नहीं हो सका। उप डाकपाल हरिशंकर तिवारी ने बताया कि पुराना साफ्टवेयर हटाया जा रहा है। नए को अपलोड करने का काम चल रहा है। जल्द ही सेवाएं बहाल हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed