फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Work of placing girders in one lane of the underpass under construction is complete

Unnao News: निर्माणाधीन अंडरपास पर एक लेन में गर्डर रखने का काम पूरा

Sat, 07 Dec 2024 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
Work of placing girders in one lane of the underpass under construction is complete
अचलगंज। कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे के आजाद मार्ग चौराहे के पास निर्माणाधीन अंडरपास पर एक लेन में गर्डर रखने का काम पूरा हो गया। रात में काम चलने से यातायात बाधित नहीं हुआ। कार्यदायी संस्था के अधिकारी ने जल्द दूसरी लेन पर काम शुरू करने की बात कही।
विज्ञापन

आजाद मार्ग चौराहे के पास बन रहे अंडरपास पर एक लेन पर 29 नवंबर को गर्डर रखने का काम शुरू हुआ था। रोजाना रात डेढ़ बजे से अगली सुबह आठ बजे के बीच गर्डर रखने का काम किया गया था। इसी कारण हाईवे पर यातायात ज्यादा प्रभावित नहीं रहा। शुक्रवार सुबह आठ बजे एक लेन पर 10 गर्डर रखने का काम पूरा हो गया। अब दूसरी लेन पर काम शुरू करने की तैयारी तेज कर दी गई है। कार्यदायी संस्था पीएनसी के साइट इंजीनियर अनिरुद्ध राय ने बताया कि शुक्रवार को एक लेन पर गर्डर रखने का काम पूरा कर लिया गया है। अब सरिया बिछाने का काम चल रहा है। दूसरी लेन पर भी जल्द ही गर्डर रखने का कार्य शुरू करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed