फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Women worshiped the rising sun by offering Arghya

Unnao News: महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर किया पूजन

Sat, 09 Nov 2024 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Women worshiped the rising sun by offering Arghya
उन्नाव। उगते सूर्य को अर्घ्य देने और पूजन अर्चन के साथ ही पिछले चार दिनों से चले आ रहे छठ पर्व का समापन हो गया। आवास विकास कालोनी के चंद्रशेखर आजाद (लिली) पार्क पर महिलाओं की भीड़ रही। महिलाओं ने पति व पुत्र की लंबी उम्र की कामना की।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला पीतांबर नगर, कृष्णा नगर, आवास विकास आदि के करीब 30 परिवार छठ पूजा करते हैं। छठ पूजा के लिए चंद्रशेखर आजाद पार्क में कृत्रिम तालाब बनाया गया था। गुरुवार शाम को यहीं पर महिलाओं ने अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देकर पूजन किया था। फल-फूल चढ़ाया था। वहीं, शुक्रवार को उगते सूर्य की उपासना के लिए महिलाएं सुबह छह बजे ही नहर किनारे पहुंच गई। जैसे ही सुबह करीब 6.19 बजे सूर्योदय हुआ वैसे ही महिलाओं ने जल लेकर अर्घ्य देना शुरू कर दिया। इसके बाद विधिविधान से पूजन किया। महिलाओं ने तालाब में उतरकर सूर्य पूजा की। सूप में फल, नारियल, गन्ना, सिंघाड़ा, कच्चे चने व दीपक आदि रखकर भगवान भास्कर की आरती उतारी, साथ ही दीप भी जलाए। इस दौरान महिलाओं के साथ बेटा व पति भी पहुंचे और पूजन में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed