फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Women should not be arrested after sunset: Ashwani

सूर्यास्त के बाद महिलाओं की गिरफ्तार नहीं: अश्वनी

Wed, 06 Aug 2025 01:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Wed, 06 Aug 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Women should not be arrested after sunset: Ashwani
बकेवर (इटावा)। महेवा ब्लाॅक सभागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने महिला सशक्तीकरण एवं महिलाओं के अधिकारों की जानकारी देने के लिए शिविर का आयोजन किया। महिलाओं को बताया गया कि सूर्यास्त के बाद किसी भी महिला को गिरफ्तार नहीं किया जा सकता। इसके साथ ही अन्य अधिकारों की भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन


शिविर में प्राधिकरण के प्राविधिक स्वयं सेवक अश्वनी त्रिपाठी ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों को पहचानना होगा तभी उनका सर्वांगीण विकास होगा। उन्होंने कहा कि कोई भी कामकाजी महिला यदि अपने कार्य स्थल पर यौन उत्पीड़न या अन्य किसी भी प्रकार से उत्पीड़न की शिकार होती है तो तुरंत विधिक सेवा प्राधिकरण की सहायता ले सकती हैं। किसी भी मामले में विषम परिस्थितियों को छोड़कर सूर्यास्त के बाद किसी भी महिला को गिरफ्तार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज महिलाएं आर्थिक रूप से पढ़-लिख कर सक्षम हो रही है महिला फाइटर विमान उड़ा रहीं हैं महिलाएं अब किसी से पीछे नहीं हैं। स्वयं सेवक राजीव रत्न मिश्रा ने कहा कि किसी भी विभाग में पुरुष यदि महिला को परेशान करता तो वह तुरंत अपने अधिकारी से इसकी शिकायत करें और 1090 पर शिकायत करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वयं सहायता समूह की प्रबंधक शशि लता ने की इस मौके पर प्रांशु गौतम,नीलम,बिनीता, सुशीला, रश्मि, सोनी सुषमा ,सीमा, कृष्णा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed