फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Women's reporting post opened in Bighapur

बीघापुर में महिला रिपोर्टिंग चौकी खुली

Tue, 02 Mar 2021 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Women's reporting post opened in Bighapur
बीघापुर। महिला अपराधों पर अंकुश लगाने और उन्हें त्वरित इंसाफ दिलाने के लिए एसपी ने बीघापुर में एक महिला रिपोर्टिंग चौकी स्थापित की है। इससे शिकायत निस्तारण के लिए महिलाओं को कोसों की दूरी तय कर मुख्यालय के महिला थाने जाने से छुटकारा मिल जाएगा। महिला एसआई अर्चना शुक्ला को प्रभारी के तौर पर तैनाती भी दी गई है। चौकी का निर्माण कार्य पूरा होते ही अन्य स्टॉफ के साथ जीडी व सीसीटीएन की व्यवस्था भी की जाएगी।
विज्ञापन

सीओ बीघापुर कृपाशंकर कनौजिया ने बताया कि आठ मार्च को मुख्यमंत्री द्वारा महिला रिपोर्टिंग चौकियों का लोकार्पण किया जाएगा। इसके तहत बीघापुर थाने में ही महिला रिपोर्टिंग चौकी की स्थापना की गई है। इस चौकी क्षेत्र में पुरवा, असोहा, मौरावां, बीघापुर, अचलगंज, बारासगवर व बिहार थाना क्षेत्र की महिलाओं की समस्याओं की सुनवाई तथा त्वरित निस्तारण की प्रकिया पूरी होगी।
विज्ञापन

महिला रिपोर्ट दर्ज कराना चाहेगी तो चौकी में ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। अभी तक महिलाओं को लंबी दूरी तय कर मुख्यालय स्थित महिला थाना जाना पड़ता था। अब रिपोर्टिंग चौकी खुलने से महिलाओं को भटकना नहीं पड़ेगा। पति-पत्नी के बीच विवादों का भी चौकी में निस्तारण किया जाएगा। पांच मार्च तक चौकी में शिकायतों को सुनना प्रारंभ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed