उन्नाव। डीएसएन कालेज में मिशन शक्ति के तहत जागरुकता चौपाल में पहुंची राज्य महिला आयोग की सदस्य मनोरमा शुक्ला ने महिलाओं को सरकारी हेल्प लाइन नंबरों की जानकारी दी।
कहा कि जब भी किसी प्रकार की मुसीबत में हो तो तुरंत 1090 डायल करें। पुलिस आपकी तुरंत मदद करेगी। चौपाल में किशोर न्याय अधिनियम, पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह अधिनियम, कन्या भ्रूण हत्या आदि एक्ट तथा विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। कालेज की बीएड छात्र-छात्राओं द्वारा ‘दहेज प्रथा एक अभिशाप’ थीम पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूक किया गया।
वहीं दो महिलाओं ने उत्पीड़न संबंधी प्रार्थनापत्र दिए। जिस पर कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। सदस्य ने वन स्टाप सेंटर का भी निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम न्यायिक अंकित शुक्ला, जिला प्रोबेशन अधिकारी रेनू यादव, सीओ सिटी गौरव त्रिपाठी, प्रीती, शिल्पा शिरोमणि, कल्पना श्रीवास्तव व हरिवेंद्र सिंह भी शामिल रहे।