{"_id":"5dab64f28ebc3e01665e5f88","slug":"women-and-girls-told-problems-with-the-nodal-officer-unnao-news-knp5208195157","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोडल अधिकारी से महिलाओं व छात्राओं ने बताई समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोडल अधिकारी से महिलाओं व छात्राओं ने बताई समस्याएं
विज्ञापन
औरास ब्लॉक परिसर में लगे स्टालों का निरीक्षण करतीं जिले की नोडल अधिकारी बीना कुमारी मीना।
- फोटो : UNNAO
औरास। महिला सशक्तीकरण की हकीकत देखने औरास पहुंची नोडल अधिकारी से महिलाओं ने शौचालय और आवास न मिलने का दुखड़ा सुनाया। कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राओं ने शुद्ध भोजन न मिलने की बात कही।
जिले की नोडल अधिकारी प्रमुख सचिव बीना कुमारी मीना शनिवार सुबह 11 बजे ब्लाक मुख्यालय पहुंची। यहां उन्होंने बाल विकास परियोजना विभाग द्वारा लगाए गए पौष्टिक आहार के स्टाल को देखा और खाकर गुणवत्ता परखी। ब्लाक सभागार में बैठक की। प्रमुख सचिव ने शाहपुर तोंदा गांव की प्रधान माहेश्वरी से पूछा कि आप के यहां प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक पढ़ाते हैं कि नहीं जिस पर प्रधान ने बेबाक उत्तर देते हुए कहा कि शिक्षक विद्यालय में बैठे रहते हैं पढ़ाते नहीं हैं।
आवास व शौचालय की समीक्षा पर उपस्थित महिलाओं से प्रमुख सचिव ने पूछा कि इसमें से कितनी महिलाएं अभी भी खुले में शौच जाती है। जिस पर काफ ी महिलाओं ने हाथ उठाते हुए कहा कि शौचालय न मिलने के कारण खुले में शौच जाना मजबूरी है। इनायतपुर बर्रा गांव की स्वयं सहायता समूह की महिला रीता ने बताया कि हमको अभी तक न तो शौचालय मिला और न ही आवास। उन्होंने सभी की शिकायत नोट की और कार्रवाई का आश्वासन दिया।