फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Woman's body found in pond, accused of murder

Unnao News: तालाब में मिला महिला का शव, हत्या का आरोप

Wed, 02 Oct 2024 01:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found in pond, accused of murder
असोहा। पति से विवाद के बाद घर से निकली महिला का शव दूसरे दिन तालाब में मिला। पुलिस ने जांच की। मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। उसमें डूबने से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के दरसवां गांव निवासी शालिनी (30) पत्नी रामलखन उर्फ मंटू का सोमवार देर शाम पति से विवाद हो गया था। विवाद के बाद वह घर से बिना बताए चली गई थी। परिजन तलाश कर रहे थे। मंगलवार सुबह घर से करीब 50 मीटर दूर उसका शव तालाब में उतराता मिला।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने शव देख परिजनों को बताया तो कोहराम मच गया। रायबरेली के नयाखेड़ा निवासी मृतका के पिता अंबिका प्रसाद मौके पर पहुंचे उन्होंने पुलिस से बेटी की हत्या कर शव तालाब में फेकने का आरोप लगाया। पुलिस को बताया कि 10 साल पहले बेटी का विवाह किया था। सोमवार रात पति से विवाद की जानकारी मिली थी। वहीं पति का कहना है कि पत्नी मानसिक बीमार थी। उसका इलाज भी चल रहा है। इसी वजह से उसने यह कदम उठाया। एक बेटी वर्तिका है। एसओ विमलकांत गोयल ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed