फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Woman's body found hanging from a noose, brother accuses of murder

Unnao News: महिला का फंदे से लटका मिला शव, भाई ने लगाया हत्या का आरोप

Fri, 29 Aug 2025 01:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging from a noose, brother accuses of murder
बीघापुर। परसंडा गांव में महिला का शव फंदे से लटका मिला। मृतका के भाई ने हत्या का आरोप लगाया। पोस्टमार्टम में हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

बिहार थानाक्षेत्र के परसंडा गांव निवासी रेनू (26) का 25 जून 2021 को सोनू लोधी से विवाह हुआ था। बुधवार को रात करीब 8:45 पड़ोसियों से रेनू की मौत होने की सूचना पर पुरसंदनपुर गांव निवासी भाई अनुज राजपूत पहुंचे। उनका आरोप है कि जब वह लोग पहुंचे तो शव जमीन पर पड़ा था। भाई ने ससुराल वालों पर बहन रेनू को प्रताड़ित करने और हत्या करने का आरोप लगाया।
आरोप है कि रेनू की मौत के बाद उनके पति सोनू, ससुर अंगनू लोधी, घर से भाग गए। पुलिस को बताया कि शादी के बाद से पति व अन्य ससुरालवाले चेन, अंगूठी और बाइक की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने से बहन को प्रताड़ित कर रहे थे। बुधवार रात आठ बजे रेनू की मां अनारकली से फोन पर बात हुई थी। हालांकि तब उसने कुछ नहीं बताया था।
विज्ञापन

मृतका छह भाई-बहनों में तीसरे नंबर की थी। उसकी डेढ़ साल की बेटी काव्या है। भाई ने आरोप लगाया कि पोस्टमार्टम के बाद ससुराल वाले शव लेकर परसंडा चले गए। आरोप है कि सिपाही ने मायके वालों को मृतका के गांव न जाने की हिदायत दी है। थानाध्यक्ष राहुल सिंह गौर ने बताया कि मृतका के भाई ने पोस्टमार्टम कराने की तहरीर दी थी। वह प्रक्रिया पूरी करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed