फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Woman's body found on track after son's death

बेटे की मौत के बाद महिला का शव ट्रैक पर मिला

Fri, 08 May 2015 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Fri, 08 May 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found on track after son's death
उन्नाव। बेटे की मौत के बाद हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए भटक रही महिला का शव बुधवार शाम को रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। महिला, बेटे की मौत की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए वकील से मिलने उन्नाव आई थी। जिसके बाद संदिग्ध हालात में ट्रेन से कटकर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


आठ दिन के अंतराल में बेटे और मां की मौत से पूरा परिवार टूट गया। मृतका के पति ने दबंगों पर जमीन कब्जाने के लिए पहले बेटे और अब पत्नी की हत्या की साजिश रचने की आशंका जताई है। हसनगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि परिवार के किसी सदस्य ने ऐसी कोई तहरीर नहीं दी है। अगर तहरीर मिलेगी तो रिपोर्ट दर्ज कर तफ्तीश की जाएगी।
विज्ञापन


हसनगंज थानाक्षेत्र के सूबेदार खेड़ा गांव निवासी जीत बहादुर (22) पुत्र अमर सिंह का शव 29 अप्रैल को गांव के बाहर फांसी पर लटका मिला था। जीत बहादुर लखनऊ मेें राजगीर का काम करता था। घटना के बाद पिता अमर सिंह ने बताया था कि जीत बहादुर ने 29 अप्रैल को दिन में फोन करके शाम तक घर आने की सूचना दी थी लेकिन वह घर नहीं पहुंचा और अगली सुबह उसका शव फांसी पर लटका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद से बेटेे की हत्या किए जाने की बात कह रही जीत बहादुर की मां श्रीमती सिंह ने थाने गांव के ही कुछ दबंगों के खिलाफ सहन की जमीन पर कब्जा करने का विरोध करने पर हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए तहरीर भी दी। मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अमर सिंह के मुताबिक उसकी पत्नी श्रीमती बुधवार को किसी वकील से मिलने कचहरी आई थी। शाम को रहस्यमय हालात में उसका शव कल्याणी देवी बंद रेलवे फाटक के पास पड़ा मिला।

करीब 6.30 बजे चित्रकूट एक्सप्रेस के ड्राइवर ने देखा तो स्टेशन अधीक्षक को रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा होने की सूचना दी। मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पास से मिले कागज से उसकी शिनाख्त कर जीआरपी ने परिजनों को सूचना दी।


पोस्टमार्टम हाउस में मिले मृतका के पति अमर सिंह ने दोनों ही घटनाओं को सोची समझी साजिश बताया। आशंका जताई कि दोनों ही घटनाओं को आत्महत्या का रूप दिया गया है। जमीन पर कब्जा करने के लिए दबंग कुछ भी कर सकते हैं। दहशत का आलम यह कि उसने अपना घर और जमीन बेचकर गांव से पलायन करने के बात कही है। इस संबंध में थानाध्यक्ष आरपी सिंह ने बताया कि जीत बहादुर की मौत के बाद पिता अमर सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने की सूचना दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी से मौत होने की पुष्टि भी हुई थी। उन्होंने बताया कि तहरीर मिलेगी तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed