फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Woman's body found hanging in the house

घर में फंदे से लटका मिला महिला का शव

Wed, 18 May 2022 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging in the house
मौरावां। थानाक्षेत्र के भवानीगंज में महिला का शव घर में फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन

मौरावां के भवानीगंज निवासी राममनोहर कुरील पंजाब में नौकरी करता है। उसकी पत्नी लक्ष्मी (32) बच्चों के साथ गांव में रहती थी। बुधवार सुबह वह बेटे मयंक, शिवांक व बेटी महक को स्कूल छोड़कर घर आ गई। स्कूल से छोटा बेटा शिवांक घर लौटा तो मां का शव कमरे में फंदे से लटका देखकर उसकी चीख निकल गई। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के पति व मायके पक्ष को जानकारी दी। रायबरेली के बछरावां थाना क्षेत्र के इचौली निवासी मृतका का भाई संतोष परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि महिला के खुदकुशी करने की बात जांच में सामने आई है। भाई संतोष की तहरीर पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed