फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Woman's body found hanging in her maternal house

दो महीने से मायके मे रह रही महिला का फंदे से लटका मिला शव

Sat, 09 Jul 2022 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging in her maternal house
नवाबगंज। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के एतबारपुर गांव स्थित मायके में महिला का शव घर में फंदे से लटका मिला। मृतका के भाई ने आरोप लगाया कि ससुराली उसे लेने नहीं आ रहे थे। इससे वह आहत थी।
विज्ञापन

एतबारपुर निवासी कृष्णपाल रावत ने छह साल पहले बेटी सविता (28) का विवाह हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के मोहनीखेड़ा गांव के संतोष के साथ किया था। दो माह से वह दो साल के बेटे रुद्र के साथ मायके में रह रही थी। पति मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता है। शुक्रवार सुबह बच्चा रोया तो परिजन कमरे में पहुंचे। सविता का शव साड़ी के सहारे फंदे पर लटका देखकर उनके होश उड़ गए। परिजनों ने ससुराल वालों को सूचना देने के साथ ही पुलिस को घटना की जानकारी दी। दरोगा विनय यादव मौके पर पहुंचे और शुरुआती जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के भाई सूरज का आरोप है कि बहन के मायके आने के बाद ससुराल से कोई लेने नहीं आया। इससे वह परेशान रहती थी। पति भी कुछ दिन पहले घर आया था, लेकिन सविता को नहीं ले गया। इससे दुखी होकर बहन ने ये कदम उठाया है। कोतवाल जेबी पांडेय ने बताया कि महिला ने मायके में फांसी लगाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed