फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Woman lodges complaint against eight for molestation and dowry harassment

Unnao News: महिला ने आठ पर दर्ज कराई छेड़छाड़ व दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट

Mon, 12 Aug 2024 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
Woman lodges complaint against eight for molestation and dowry harassment
बेहटामुजावर। महिला की तहरीर पर पुलिस ने ससुर व नन्दोई पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए पति, सास सहित आठ ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि पांच साल पहले उसका निकाह बांगरमऊ कोतवाली के एक मोहल्ला के रहने वाले युवक के साथ हुआ था। शादी के बाद पति, सास, ननद, ससुर, नन्दोई, नन्दोई के बेटे, पति के साथ रहने वाली महिला दहेज को लेकर रोजाना प्रताड़ित करने लगे। मायके से दो लाख रुपये, कार और प्लॉट का दबाव बनाया गया।
विज्ञापन

विरोध करने पर सभी मारपीट की गई। कई बार घर से निकालकर जान से मारने की धमकी दी। कमरे में बंद कर जलाने का प्रयास किया। पीड़िता के मुताबिक, तीन जुलाई को वह घर में अकेली थी। तभी ससुर और नन्दोई उसे कमरे में खींच ले गए। वहां छेड़छाड़ की। सास और पति से बचाने की गुहार लगाई लेकिन कोई बचाने नहीं आया। किसी तरह से उसने खुद को बताया। मारपीट में उसे चोटें भी आईं। थानाध्यक्ष फूल सिंह ने बताया कि ससुर और नन्दोई पर छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं पति, सास, ननद समेत अन्य ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक पर पीटने की रिपोर्ट दर्ज

बीघापुर। बारासगवर थानाक्षेत्र के धरमपुर निवासी ठाकुरदीन ने तहरीर दी कि नौ अगस्त की रात 9:30 बजे गांव के बबलू दरवाजे पर आए और कुछ काम होने की बात कहकर साथ लेकर चले गए। घर के पास बबलू ने गालीगलौज की और डंडे से पीट दिया। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed