फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Woman drowned on emergency door

इमरजेंसी गेट पर महिला ने दम तोड़ा

Sat, 27 May 2017 12:17 AM IST
उन्नाव
उन्नाव Updated Sat, 27 May 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
Woman drowned on emergency door
जिला अस्पताल की इमरजेंसी गेट पर तड़पती महिला। - फोटो : अमर उजाला
कमर में तेज दर्द से बेहाल महिला को पति जिला अस्पताल लेकर गया। दर्द के कारण महिला इमरजेंसी गेट पर ही लेट गई। उसका पति स्ट्रेचर लेने गया, लेकिन नहीं मिला। इस पर उसने मौजूद डाक्टर से पत्नी को देखने की बात कही। लगभग आधे घंटे तक यह प्रक्रिया चलती रही। इस दौरान महिला ने गेट पर दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


अचलगंज थानाक्षेत्र के कोरारी गांव निवासी राजेश की पत्नी ममता (35) को गुरुवार शाम कमर में तेज दर्द हुआ। राजेश उसे जिला अस्पताल ले गया। यहां हड्डी रोग विशेषज्ञ को दिखाने के बाद डाक्टर ने एक्सरे कराने को कहा। राजेश ने ममता का एक्सरे कराया और दवा लेकर घर चला गया। दर्द से राहत न मिलने पर वह रात को शहर के आवास विकास स्थित नर्सिंगहोम में पत्नी को लेकर गया, लेकिन डाक्टर के न मिलने पर दोबारा जिला अस्पताल गया।
विज्ञापन


राजेश के मुताबिक इमरजेंसी में डाक्टर ने पत्नी को इंजेक्शन लगाया और दर्द की दवाएं दी। इसके बाद घर ले जाने को कहा। रात में ही वह पत्नी को फिर घर लेकर चला गया। शुक्रवार सुबह ममता को सीने में तेज दर्द शुरू हो गया और सांस लेने में तकलीफ हुई। परेशान राजेश बाइक से पत्नी ममता को लेकर अस्पताल आने लगा। पीडी नगर के पास ममता बेदम हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर उसने बाइक वहीं खड़ी कर दी और उसे रिक्शे से लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। जहां बेहोशी की हालत में वह पत्नी को इमरजेंसी कक्ष में ले जाने के लिए वह आधे घंटे तक दौड़ता रहा, लेकिन उसे स्ट्रेचर नहीं मिला। इस बीच उसने डाक्टर से पत्नी को इमरजेंसी गेट पर ही देखने की मिन्नत की मगर इमरजेंसी वार्ड में अधिक भीड़ होने से डॉक्टर ने देखने से इंकार कर दिया। इस दौरान लगभग आधे घंटे तक महिला तड़पती रही और गेट पर ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed