फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Woman did not get stretcher, delivered on rickshaw

Unnao News: महिला को नहीं मिला स्ट्रेचर, रिक्शे पर प्रसव

Mon, 04 Mar 2024 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Woman did not get stretcher, delivered on rickshaw
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उन्नाव। अस्पताल पहुंची गर्भवती को स्ट्रेचर मिलने में देरी होने पर ई-रिक्शा में ही प्रसव हो गया। मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो सीएमएस ने जांच शुरू कराई है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
शहर के मोहल्ला तालिब सरायं निवासी वसीम की पत्नी आफरीन (28) को सोमवार दोपहर प्रसव पीड़ा हुई। पति काम पर गया था। जानकारी पर जेठ सलमान उसे अपने ई-रिक्शा से लेकर जिला महिला अस्पताल पहुंचा। यहां गेट के पास रखे स्ट्रेचर में चेन व ताला बंद था। उसने स्वास्थ्य कर्मियों से स्ट्रेचर का ताला खोलने को कहा, इसमें देरी होते देख स्ट्रेचर लेने प्रसव कक्ष पहुंचा। जब तक वह वापस आ पाता ई-रिक्शा में आफरीन को प्रसव हो गया।
विज्ञापन

ई-रिक्शा से ही उसे प्रसव कक्ष के गेट तक ले जाया गया। डाॅ. सुनीता ने बताया कि बच्ची कम दिनों की है, बालरोग विशेषज्ञ की देखरेख में एसएनसीयू में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. संजू अग्रवाल ने बताया कि स्ट्रेचर क्यों नहीं मिल पाया वह इसकी जांच कराएंगी। जिस कर्मचारी की गलती सामने आएगी उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed