फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Woman attempted self-immolation by pouring petrol

Unnao News: पेट्रोल डालकर महिला ने आत्मदाह का किया प्रयास

Wed, 22 Feb 2023 01:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Wed, 22 Feb 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Woman attempted self-immolation by pouring petrol
उन्नाव। काशीराम कालोनी में एक महिला के खुद पर पेट्रोल डाल कर आत्मदाह का प्रयास करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। हालांकि वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए महिला को पकड़ लिया। इससे वह आग नहीं लगा पाई। सीओ और कोतवाल मौके पर पहुंच जांच की। महिला को जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन

शहर के चर्चित अनुसूचित जाति की युवती के अपहरण के बाद हत्या कांड वाले परिवार के ही एक युवक ने कालोनी में रहने वाली विशेष वर्ग की युवती के साथ विवाह किया था। उसके बाद से आए दिन दोनों पक्षों में विवाद होता रहता है। अब युवक की नजदीकियां पड़ोस में ही रहने वाले विशेष वर्ग की दूसरी युवती से बढ़ गईं। पहली पत्नी के पक्ष के लोगों ने युवक की गुमटी में आग लगा दी। इसके बाद फिर जब विवाद बढ़ा तो पत्नी ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। चौकी में मौजूद सिपाहियों ने आनन फानन उसे पकड़ लिया। इस दौरान घटना का वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सीओ व कोतवाल मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। महिला को जिला अस्पताल लाकर उसका चिकित्सीय परीक्षण कराया। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि दो परिवार के बीच विवाद हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने निकल कर आएंगे उसकी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed