फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Woman accuses young man of conversion by tricking

Unnao News: महिला ने युवक पर लगाया झांसा देकर धर्मांतरण का आरोप

Fri, 24 May 2024 01:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
Woman accuses young man of conversion by tricking
उन्नाव। मगरवारा निवासी एक महिला से युवक ने खुद की पहचान छिपा कर दोस्ती की। इसके बाद शारीरिक शोषण किया। महिला पर धर्मांतरण का भी दबाव डाला। पीड़िता की शिकायत पर युवक के खिलाफ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने की धारा में रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन

सदर क्षेत्र के मगरवारा निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि अकरमपुर निवासी निहाल अहमद नाम के युवक ने खुद का नाम बदलकर उसे अपने जाल में फंसाया। शादी का झांसा देकर सात साल तक शारीरिक शोषण किया। बताया कि कानपुर की एक फैक्टरी में काम करने के दौरान युवक से मुलाकात हुई थी। कुछ दिनों पहले उसकी हकीकत पता चली तो उसने इसका विरोध किया। इस पर युवक ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का कहना है कि युवक ने धर्मांतरण के लिए भी दबाव बनाया। वहीं, आरोपी युवक का कहना है कि महिला से उसका प्रेम प्रसंग था। विवाद प्रापर्टी का है। मगरवारा चौकी प्रभारी इंद्रदेव उपाध्याय ने बताया कि तहरीर के आधार पर दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed