{"_id":"58af30ce4f1c1b0511b239f6","slug":"wolves-attack-wounded-seven-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"सियारों के हमले से सात महिलाएं जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सियारों के हमले से सात महिलाएं जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Fri, 24 Feb 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
कानपुर
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खानपुर गांव निवासी महिलाओं में हबीबुन (36) पत्नी पीर मोहम्मद, राजे बानो (25) पत्नी कालिक बुधवार देर शाम फसल के बीच उगी घास हटा रही थी। उसी दौरान फसल के बीच छिपे बैठे सियार के झुंड ने उन पर हमला बोल दिया। हमले से दहशत में आईं महिलाओं ने भागने का प्रयास किया और शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहीं रानी देवी (27) पत्नी श्रीपाल, गीता (16) पुत्री सियालाल, किरण (32) पत्नी रामकरन बिंदादेई (55) पत्नी श्यामलाल, सरजूदेवी (69) पत्नी जंगली के चेहराें को नोच लिया। सियार के हमले में सात महिलाओं के घायल होने के बाद गांव में दहशत फैल गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण भागकर खेत पर पहुंचे और सियार के झुंड को भगाया। घायल महिलाओं को स्वास्थ्य केंद्र मौरावां लाया गया। यहां हबीबुन, राजे बानो व रानी देवी की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जबकि सरजू देवी व गीता को इलाज के लिए रायबरेली में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद देर रात तक ग्रामीण खेतों में सियार के झुंड को तलाश करते रहे लेकिन वह भाग निकले थे।