फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Wild animal attacked young man in the field

Unnao News: खेत में युवक पर जंगली जानवर ने किया हमला

Fri, 15 Sep 2023 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Fri, 15 Sep 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Wild animal attacked young man in the field
फोटो-21, 22
विज्ञापन



सीने पर किया पंजे से वार, पीड़ित के अनुसार देखने में लग रहा था तेंदुआ
वन विभाग की टीम ने की जांच, एक किमी दायरे में की देखे पंजे के निशान
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरवा (उन्नाव)। बड़ाखेड़ा गांव में खेत में पंपसेट की रखवाली कर रहे युवक पर देर रात किसी जंगली जानवर ने हमला कर दिया। सीने व पेट में पंजे लगने से वह घायल हो गया। पीड़ित के अनुसार हमलावर जानवर तेंदुआ जैसा था। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। वन विभाग की टीम ने एक किमी. दायरे में जांच की। डीएफओ ने बताया कि कोई ऐसा पद चिह्न नहीं मिला जो तेंदुआ का हो। दो वन कर्मियों को गांव में रोका गया है। शुक्रवार सुबह फिर कॉबिंग की जाएगी।

लखनऊ के थाना गोसाईंगंज के गांव बरकतनगर निवासी राहुल शर्मा (21) लकड़ी कारीगर है। दो महीने से वह पुरवा कोतवाली के बड़ाखेड़ा गांव निवासी बहन राजकिरन के यहां रह रहा है। बुधवार रात र से डेढ़ किमी दूर खेत में पंप सेट की झोपड़ी में सोने गया था। राहुल के अनुसार रात करीब 12 किसी जंगली जानवर के गुर्राने की आवाज आई। झोपड़ी से बाहर निकला तो वह उसपर झपट पड़ा।
विज्ञापन

इससे उसके सीने और पेट पर पंजे लगे। लाठी कई वार किए तो जानवर भाग गया। जानवर के हमले की सूचना पर बहनोई राजा शर्मा खेत पहुंचे और घायल राहुल को सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित के मुताबिक जानवर तेंदुआ जैसा लग रहा था। वन दरोगा रेनू सिंह और बलराम सहित चार सदस्यीय टीम मौके पर पहुंची और जांच की। करीब एक किमी. के दायरे में कॉबिंग कर जानवरों के पद चिह्न देखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएफओ ईशा तिवारी ने बताया कि जांच में टीम को ऐसा कोई निशान नहीं मिला है जिससे तेंदुआ होने की पुष्टि हो। बताया कि युवक के शरीर पर जिस तरह के पंजे के निशान हैं वह किसी बिल्ली या लकड़बग्घा (हाईना) के हो सकते हैं। बताया कि तेंदुआ के पंजे की हल्की सी खरोंच में ही गहरा घाव हो जाता है। डीएफओ ने बताया कि एहतियात के तौर पर दो वन कर्मियों को रात में गांव में रोका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed