फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Wife's education was done by taking 50 thousand rupees on interest

Unnao News: ब्याज पर 50 हजार रुपये लेकर कराई थी पत्नी की पढ़ाई

Thu, 20 Jul 2023 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jul 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Wife's education was done by taking 50 thousand rupees on interest
उन्नाव। पुलिस विभाग में नौकरी लगने के बाद सिपाही पत्नी के दूसरे के साथ सगाई करने के मामले में श्रमिक पति गुरुवार को एसपी से मिला। कहा कि पत्नी को पढ़ाने के लिए उसने 50 हजार रुपये ब्याज पर लिए थे। जिनका भुगतान धीरे-धीरे कर पाया हूं। नौकरी लगने के बाद जब अच्छे दिन की उम्मीद जगी तो पत्नी ने कोर्ट में तलाक का वाद दायर कर दिया। सम्मन आने के बाद इसका पता चला। अब बिना तलाक दिए सगाई करने की बात सामने आई है। एसपी ने सीओ सिटी को मामले की जांच सौंपी है।
विज्ञापन


अचलगंज थानाक्षेत्र के कोरारीकला गांव निवासी विजय पाल गुरुवार को एसपी से मिला और अपनी आपबीती बताई। बताया कि साल 2010 में माखी थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती से उसकी शादी हुई है। शादी होने के बाद पत्नी ने पढ़ने की इच्छा जताई। घर में सभी को लगा कि नौकरी लग जाएगी तो दिन अच्छे हो जाएंगे। इसके लिए विजय पाल के पिता ने गांव के ही एक व्यक्ति से 50 हजार रुपये ब्याज पर लिए और कोचिंग सहित अन्य खर्चें उठाए। साल 2016 में पत्नी पुलिस विभाग में सिपाही बनी और बाराबंकी जिले में तैनाती मिली। उसके बाद से वह जब भी घर आती सिर्फ विवाद करती। फिर आना ही बंद कर दिया। साल 2019 में सीधे कोर्ट से तलाक के सम्मन घर आए तो पता चला कि उसने वाद दायर कर दिया है। अब विजय पाल को पता चला कि बिना तलाक हुए ही उसने एक दूसरे युवक से सगाई कर ली है।
विज्ञापन

एसपी सिद्धार्थशंकर मीना ने मामले की जांच सीओ को सौंपी है। सीओ सिटी आशुतोष कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सगाई उसने किसके साथ की, उसकी तैनाती कहां है, इसका पता लगाया जा रहा है। घटना में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed