फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Wife of the youth who committed suicide sent a letter to the Chief Minister and DGP

Unnao News: आत्मदाह करने वाले युवक की पत्नी ने मुख्यमंत्री व डीजीपी को भेजा पत्र

Wed, 03 Jan 2024 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jan 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Wife of the youth who committed suicide sent a letter to the Chief Minister and DGP
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुरवा। एसपी कार्यालय परिसर में भूलेमऊ गांव निवासी युवक द्वारा केरोसिन डालकर आत्मदाह करने की घटना में मृतक की पत्नी ने सीओ पर कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री और डीजीपी को आईजीआरएस के माध्यम से मांग पत्र भेजा है। पीड़िता ने घटना की जांच के लिए एसपी कार्यालय में लगे सीसी टीवी कैमरों की फुटेज सुरक्षित करने की भी मांग की है।
कोतवाली क्षेत्र के भूलेमऊ गांव निवासी श्रीचंद्र ने 27 दिसंबर को एसपी कार्यालय परिसर में सीओ दीपक सिंह पर तीन लाख रुपये लेकर आरोपियों की मदद करने का आरोप लगा केरोसिन डालकर खुद को आग लगा ली थी। 29 दिसंबर को इलाज के दौरान केजीएमयू लखनऊ में मौत हो गई थी।
विज्ञापन

श्रीचंद्र की पत्नी संध्या की ओर से सीएम और डीजीपी को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि 18 अक्तूबर 2023 को जमीन के विवाद में पड़ोसी मुमताज और उनके परिजनों ने पति श्रीचंद्र और जेठ मूलचंद्र को पीटा था। जेठ के सिर में टांके भी लगे थे। पति की तहरीर पर पुलिस ने मुमताज, उसकी पत्नी, बहू साबिरा और बेटे मुनीर के खिलाफ मारपीट, जानलेवा हमला और एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि तत्कालीन पुरवा सीओ दीपक सिंह आए दिन पति श्रीचंद्र को बुलाकर गाली गलौज करते और पूरे परिवार को जेल भेजने की धमकी देते थे। इससे पति (अब मृतक) काफी परेशान थे। आरोप है कि विपक्षी लोगों से तीन लाख रुपये लेकर सीओ ने तीन आरोपियों के नाम मुकदमे से निकाल दिए थे। पति ने एसपी से भी शिकायत की लेकिन सुनवाई न हुई। इससे से आहत होकर श्रीचंद्र ने 27 दिसंबर को एसपी कार्यालय में आत्मदाह कर लिया था।
संध्या ने सीओ पर तत्काल एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। साथ ही आत्मदाह के समय से सीसीटीवी फुटेज भी सुरक्षित किए जांए ताकि जांच में वह साक्ष्य के रूप में काम आ सकें।

----------
सीओ के विरोध में उतरे भाजपा कार्यकर्ता

हसमगंज। श्रीचंद्र की आत्मदाह की घटना में भाजपा नेता भी सीओ के विरोध में उतर आए हैं। बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने अरुण दीक्षित और राजन शर्मा की अगुवाई में एसडीएम नवीनचंद्र को ज्ञापन दिया। कहा कि सीओ की कार्यशैली सरकार विरोधी है। वह पीडि़तों का शोषण करते हुए आरोपियों को बचाने का काम कर अवैध तरीके से धन उगाही करते हैं। आरोपियों को बचाने में तीन लाख रुपये लेकर पीड़ित को आत्मदाह के लिए मजबूर किया। हसनगंज में तैनाती के दौरान भी उनकी यही कार्यशैली थी। इस मामले की निष्पक्ष जांच हो। कार्यकर्ताओं में अजीत सिंह, राजन शर्मा, लक्की, गोविंद सिंह, जितेंद्र सिंह, विकास सिंह शामिल रहे। एसडीएम नवीन चंद्र ने बताया ज्ञापन मिला है सीएम को भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed