फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Wife killed for opposing illicit relationship

Unnao News: अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्नी को मार डाला

Sat, 13 Jul 2024 04:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
Wife killed for opposing illicit relationship
मौरावां (उन्नाव)। अवैध संबंध का विरोध करने पर युवक ने पत्नी की पहले रॉड से बेरहमी से पिटाई की और फिर गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया। आत्महत्या का रूप देने के लिए फंदा भी बनाया, लेकिन शव लटका नहीं पाया। पुलिस ने आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

मौरावां थानाक्षेत्र के गुलरिहा गांव निवासी आरती लोधी (40) का पति सुरेश हरदोई के एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। आठ दिन पहले वह लौटा था, लेकिन घर न आकर गांव से 22 किलोमीटर दूर अपनी ससुराल कटरा चेतराय चला गया था। एक महिला से उसकी करीब तीन साल से नजदीकी है। गुरुवार देर शाम वह घर आया। अवैध संबंध को लेकर पत्नी ने विरोध किया तो दोनों में विवाद हो गया। रात में परिवार के सभी लोग जब सो गए तो सुरेश ने आरती के सिर और सीने पर रॉड से कई वार किए। बेहोश होने पर उसी की साड़ी से गला कसकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को छत के छल्ले से फंदे पर लटकाने का प्रयास किया। साड़ी में फंदा भी बनाया लेकिन भारी शरीर होने से वह उसे फंदे पर लटका नहीं पाया। इसके बाद शव को जमीन पर छोड़कर भाग गया। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे मृतका की बड़ी बेटी पूनम (14) सोकर उठी और बरामदे में पहुंची तो मां का शव देख चीख पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य दरवाजे के पास सो रही आरोपी की मां राजवती की नींद खुल गई। करीब 200 मीटर दूर दूसरे घर में सो रहे मृतका के ससुर गंगाराम और दिव्यांग देवर राकेश मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। एसओ चंद्रकांत सिंह और सीओ सोमेनेंद विश्वाव पहुंचे। जांच के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। पुलिस ने मृतका की बेटी के बयान दर्ज किए।
कटरा चेतराय गांव निवासी मृतका के चाचा नन्हा लोधी परिजनों के साथ पहुंचे। चाचा ने सुरेश के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। चाचा ने बताया कि मृतका आरती के माता-पिता नहीं हैं। उन्होंने ही 20 साल पहले भतीजी की शादी की थी। उसके तीन बच्चे पूनम, सोनम और अनुभव हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि मौके पर तफ्तीश की गई है। आरोपी ने पत्नी को रॉड से पीटा और फिर गला घोंटकर मारा है। हत्यारोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

अवैध संबंध और जुए की लत ने बर्बाद किया परिवार
मौरावां (उन्नाव)। सुरेश के एक महिला से अवैध संबंध और उसकी जुए की लत ने परिवार को बर्बाद कर दिया। जुए के कारण उसने कर्ज भी ले रखा था। तगादे से परेशान होकर वह हरदोई में रहकर काम कर रहा था।
पत्नी की बेरहमी से हत्या करने वाले सुरेश के दिव्यांग भाई राकेश ने बताया कि सुरेश की हरकतों से हर कोई परेशान था। उसके अंतरजातीय महिला से अवैध संबंध तो थे ही साथ ही वह जुआ भी खेलता था। स्थिति यह थी कि पहले उसने अपनी पत्नी आरती के जेवर बेच डाले। आरती ने जो रुपये जोड़े थे वह भी जुए में हार गया। जब उसके पास कुछ नहीं बचा तो माता-पिता को परेशान करने लगा।
उनसे भी जुए के लिए रुपये मांगता था। घर बर्बाद करने के बाद उसने गांव वालों से उधार लेना शुरू कर दिया। गांव में जब एक लाख से अधिक रुपये उधार हो गए तो गांव छोड़कर हरदोई स्थित एक भट्ठे में काम करने चला गया। वहां जो भी कमाता था महिला पर लुटा देता था। गांव में उधारी होने से लुक-छिपकर कभी कभार ही घर आता था और भाग जाता था। तीन साल उसने घर पर एक रुपये भी नहीं दिए थे। पिता ही सभी का खर्च उठा रहे थे।


घटना से पहले बच्चों को कमरे से बाहर भेजा दिया






मृतका की बेटी पूनम ने बताया कि पिता गुरुवार रात घर आए थे। हम सभी एक कमरे में बातें कर रहे थे। माता-पिता के बीच जब विवाद शुरू हुआ तो पिता ने हम सभी को बाहर बरामदे में भेज दिया। रात में जब सभी सो गए तो पिता ने मां की हत्या कर दी और भाग गए। शुक्रवार सुबह घटना का पता चला।



नाजुक अंग में भी चोट पहुंचाने की आशंका
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मृतका के नाजुक अंग से रक्त स्राव हो रहा था। ऐसे में वहां भी चोट पहुंचाने का अनुमान है। हालांकि पोस्टमार्टम में सीने व सिर पर वजनी चीज से हमला और गला घोंटने की मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed