फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   while illegal gas cylender refilling four persons arrested

गैस रिफिलिंग करते चार रंगेहाथ पकड़े गए

Sun, 15 Nov 2015 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो उन्नाव।
अमर उजाला ब्यूरो उन्नाव। Updated Sun, 15 Nov 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
while illegal gas cylender refilling four persons arrested

दही चौकी स्थित एचपी प्लांट से विभिन्न जिलों के लिए सिलेंडर भरे ट्रक लेकर निकले तीन चालकों व एक अन्य को अजगैन थानाक्षेत्र के बुटवल गांव में रिफलिंग करते रंगेहाथों पकड़ा गया है। थाना पुलिस और पूर्ति विभाग की संयुक्त छापेमारी में रिफलिंग के करीब एक हजार सिलेंडर बरामद हुए। विभाग के पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर अजगैन पुलिस ने तीनों चालकों व रिफलिंग के काम में शामिल एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

अजगैन थाना प्रभारी ने शुक्रवार रात करीब 9.30 बजे फोन पर जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) नसीम अख्तर को जानकारी दी कि ग्राम बुटवल मजरा रामपुर खालसा में एचपीसी कंपनी के एलपीजी गैस सिलेंडर लदे हुए 3 ट्रक खड़े हुए हैं। इसकी जानकारी होते ही डीएसओ क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी बांगरमऊ मेराज अहमद, सदर के पूर्ति निरीक्षक उमेश शुक्ला, पूर्ति लिपिक बांगरमऊ दिलीप कुमार के साथ रात करीब 11 बजे बुटवल गांव पहुंचे। अधिकारियों को मौके पर ट्रक संख्या यूपी 78 बीएन 7971, यूपी 78 एएन 6830 और यूपी 78 टी 7590 खड़े मिले। सभी में घरेलू व कामर्शियल सिलेंडर लदे थे। मौके पर भरे सिलेंडरों से गैस रिफलिंग यंत्र से गैस खाली सिलेंडरों में भरी जा रही थी। डीएसओ ने एचपीसी बाटलिंग प्लांट के परिचालन अधिकारी गुरदीप सिंह चावला और पीयूष अग्रवाल को मौके पर बुलाया। इसके बाद ट्रक पर लदे सिलेंडरों की गिनती कराई गई। गिनती के दौरान 57 सिलेंडरों की सील टूटी पाई गई। सभी में एक से पांच किग्रा. तक वजन कम पाया गया। वहीं मौके पर दो खाली घरेलू सिलेंडर, 25 कामर्शियल गैस सिलेंडर के साथ कुल 1050 सिलेंडर बरामद किए गए। डीएसओ ने सभी को थाना पुलिस की सुपुर्दगी में देते हुए सभी को सुरक्षित रखने को कहा। पूर्ति निरीक्षक सदर उमेश शुक्ला की तहरीर पर पुलिस ने पकड़े गए ट्रक चालकों में ऊदन पुत्र प्यारेलाल, सुखवीर पुत्र मुंशी, सुधीर पुत्र रामप्यारे और रिफलिंग के कार्य में संलिप्त नन्हा पुत्र रामशंकर निवासी ग्राम बुटवल के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


रातभर जांच में जुटे रहे पूर्ति विभाग के अधिकारी
अजगैन पुलिस की सूचना पर पहुंचे पूर्ति विभाग के अधिकारी डीएसओ की अगुवाई में रातभर मामले की जांच और कार्रवाई में जुटे े। जांच पड़तल के दौरान पता चला कि चालकों मेें एक को ट्रक लेकर दही चौकी प्लांट से इटावा, दूसरे को रायबरेली और तीसरे को सुल्तानपुर जाना था। लेकिन तीनों अपने निर्धारित गंतव्य स्थल को ना जाकर इनके विपरीत अजगैन के बुटवल गांव पहुंच गए। यहां पर ट्रकों में लदे गैस सिलेंडरों से रिफलिंग करके खाली सिलेंडरों में भर रहे थे। सुखवीर सिंह मुंशी ने तो दही चौकी के पास पहले ही दो सिलेंडर 700 रुपए प्रति सिलेंडर की दर से बेच दिया था। वहीं सुधीर ने भी ट्रक में लदे सिलेंडरों से रिफलिंग कर दो खाली सिलेंडरों में गैस भराई और 600 रुपए प्रति सिलेंडर की दर से बेच दिया। ऊदल ने भी रिफलिंग के जरिए खाली सिलेंडरों में गैस भराकर बेचने की बात स्वीकार की।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंबे समय से चल रहा था यह गोरखधंधा
ट्रक में भरे लदे सिलेंडरों से रिफलिंग कर खाली सिलेंडरों में गैस भरकर बेचने का काम नया नहीं है। चालक सुधीर ने स्वीकारा कि वह कई बार भरे सिलेंडरों से खाली गैस सिलेंडरों में गैस रिफिल कर सिलेंडर ऊंचे दामों पर बेच चुके हैं। वैसे सूत्रों की मानें तो कानपुर-लखनऊ राजमार्ग किनारे स्थित कुछ होटलों में यह गोरखधंधा तेजी के साथ चल रहा है। पेट्रोल, डीजल के साथ ही सिलेंडरों की रिफलिंग भी खूब हो रही है। इसके पूर्व डीएसओ नसीम अख्तर ने ही सोहरामऊ में ही टैंकरों से पेट्रोलियम पदार्थ उतारते कुछ लोगों को रंगेहाथों पकड़ा था। करीब एक साल पहले तत्कालीन हसनगंज एसडीएम ने भी एक जगह टैंकर से पेट्रोल निकालते कुछ लोगों को दबोचा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed