फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   While doing work on underground pipeline, mud caved in, three workers buried

Unnao News: भूमिगत पाइप लाइन का काम करने के दौरान धंसी मिट्टी, तीन श्रमिक दबे

Fri, 08 Aug 2025 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Fri, 08 Aug 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
While doing work on underground pipeline, mud caved in, three workers buried
पेयजल पाइप लाइन डालने के दौरान हुई घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : पेयजल पाइप लाइन डालने के दौरान हुई घटना के बाद लगी भीड़।
अचलगंज (उन्नाव)। करौंदी के पास गुरुवार शाम पांच बजे पेयजल (जल शक्ति मिशन) की भूमिगत पाइप लाइन डालते समय अचानक मिट्टी का टीला धंस गया। इस दौरान नौ फीट गहराई में पाइप लाइन जोड़ रहे तीन श्रमिक दब गए। अन्य श्रमिकों ने ग्रामीणों की मदद से दो घंटे बाद तीनों को निकाला। एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। डॉक्टर ने एक को इलाज के बाद छुट्टी दे दी, जबकि दो का इलाज चल रहा है। घटना के बाद ठेकेदार मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

अचलगंज थाना के बाबाखेड़ा-बदरका लिंक मार्ग पर करौंदी के पास से भूमिगत गैस पाइप लाइन निकली है। इसके पास से ही जल शक्ति मिशन के तहत हर घर तक पानी पहुंचाने के लिए भूमिगत पाइप लाइन बिछाई जा रही है। निर्माण एजेंसी मेगा इंफ्रा काम करा रही है। गुरुवार शाम पाइप लाइन को डालने के बाद उसे वेल्डिंग करने का काम चल रहा था।
विज्ञापन

लखीमपुर जिले के पलिया थानाक्षेत्र के मझगाई निवासी तिलकराम (32) उसी गांव के जग्गा (19) पुत्र पप्पू और राजनराम (32) काम कर रहे थे। इसी दौरान नाली के दोनों तरफ जमा मिट्टी अचानक धंस गई और काम कर रहे तीनों श्रमिक दब गए। साथ काम कर रहे श्रमिकों की सूचना पर ग्रामीण पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष राजेश पाठक फोर्स के साथ पहुंचे। ग्रामीणों और अन्य कर्मचारियों ने जेसीबी लगाकर मिट्टी को हटवाया। करीब दो घंटे मशक्कत के बाद तीनों श्रमिकों को निकाल जा सका। एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। करीब दो घंटे इलाज के बाद डॉक्टर ने राजनराम को छुट्टी दे दी, जबकि अन्य दोनों का इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष राजेश पाठक ने बताया कि डॉक्टर ने दोनों की हालत को खतरे से बाहर बताया है।
--
श्रमिकों से बिना सुरक्षा कराया जा रहा था काम
पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि बिना किसी सुरक्षा किट के बारिश के मौसम में श्रमिकों से काम करवाया जा रहा था। यह कार्यदायी संस्था की घोर लापरवाही है। खोदाई के बाद मिट्टी को गड्ढे के पास से थोड़ी दूर पर डलवाना चाहिए ताकि इस तरह की घटनाएं न हो, लेकिन मिट्टी को खाईं के पास ही डंप कराया गया है।

यही कारण है कि गीली मिट्टी का बड़ा ढेर खंती में गिर गया और श्रमिकों की जान पर बन आई। जेसीबी से तीनों को निकाला जाना असंभव था। गनीमत रही कि बड़ी संख्या में आसपास के लोग फावड़े लेकर मौके पर पहुंच गए और कर्मचारियों के साथ खुद मजदूरों को निकलने में सहयोग कर तीनों को बचा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed