{"_id":"67c1f024ce2a54209a06a8a2","slug":"wheat-support-price-increased-by-rs-150-purchase-will-start-from-today-unnao-news-c-221-1-sknp1055-127596-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: गेहूं के समर्थन मूल्य 150 रुपये बढ़े, आज से शुरू होगी खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: गेहूं के समर्थन मूल्य 150 रुपये बढ़े, आज से शुरू होगी खरीद
विज्ञापन
उन्नाव। गेहूं के सरकारी समर्थन मूल्य में 150 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। सरकार किसानों को 2425 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान करेगी।
वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए एक मार्च से सरकारी गेहूं खरीद शुरू होगी। पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 में भी इस तिथि से खरीद शुरू हुई थी और समर्थन मूल्य 2275 रुपये था। इस बार रेट 2425 रुपये निर्धारित किए गए हैं। जिला खाद्य विपणन अधिकारी श्याम मिश्रा ने बताया कि गेहूं खरीद के लिए पोर्टल शुरू हो गया है। किसान स्वयं अथवा जन सेवा केंद्र पर जाकर खाद्य विभाग के पोर्टल www.fcs.up.gov.in पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण ओटीपी आधारित है। किसान रजिस्ट्रेशन से पूर्व अपने मोबाइल नंबर व बैंक खाते को आधार से लिंक अवश्य करा लें एवं अपनी खतौनी, बैंक पासबुक व आधार में अंकित नाम के अनुसार ही पंजीकरण कराएं।
गेहूं बिक्री की धनराशि का भुगतान आधार से लिंक बैंक खाते में ही किया जाएगा। पंजीकृत किसानों को सभी जानकारी खरीद व भुगतान आदि की उनके मोबाइल नंबर पर दी जाएगी। खरीद 15 जून तक चलेगी। डीएम ने 89 केंद्र खोलने की मंजूरी दे दी है। शनिवार से केंद्र खोलने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
भोजन में मोटे अनाज को शामिल करने पर दिया जोर
असोहा। ब्लाक संसाधन केंद्र पर श्रीअन्न (मिलेट्स) पुनरुद्धार कार्यक्रम के तहत शिक्षकों को मोटे अनाज के बारे में जानकारी दी गई। कृषि विज्ञान केंद्र धौरा से आए वैज्ञानिक रमेश चंद्र मौर्या ने शिक्षकों से कहा कि सभी लोगों को प्रतिदिन अपने आहार में मिलेट्स का उपयोग करना चाहिए। राजकीय कृषि बीज भंडार असोहा के प्रभारी अरुणाचल सिंह ने कहा कि वो बच्चों के अभिभावकों को श्रीअन्न के लाभों के बारे में बताएं। इससे वह घर में मोटे अनाज का प्रयोग शुरू कर सकें। इस दौरान एडीओ कृषि शिवकुमार सिंह तथा शिक्षा विभाग से सीएम पांडेय, आदर्श मिश्रा, उत्कर्ष सिंह, आराधना सिंह, प्रवीण कुमार आदि उपस्थित रहे। (संवाद)