फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   What's app sent SMS

फुंका ट्रांसफार्मर न बदले तो व्हाट्सएप पर भेजे एसएमएस

Mon, 01 Jun 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Mon, 01 Jun 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
What's app sent SMS
उन्नाव। फुंके या खराब ट्रांसफार्मर को बदलने में बिजली विभाग के अधिकारी अब लापरवाही नहीं कर पाएंगे। अब जिलाधिकारी खुद इन समस्याओं पर नजर रखने जा रही हैं। आम जनता को भीषण गर्मी में बिजली किल्लत से राहत देने के लिए डीएम ने नया व्हाट्सएप नंबर 9454418014 जारी किया है। बिजली उपभोक्ता ट्रांसफार्मर संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना या जानकारी एसएमएस के माध्यम से व्हाट्सएप पर भेज सकेंगे। इसके बाद डीएम त्वरित इस पर एक्शन लेंगी और आम जनता की बिजली संबंधी समस्याओं का समाधान कराएंगी।
विज्ञापन


जनपद में गर्मी के दिनों में बिजली व्यवस्था पटरी से उतर जाती है। आए दिन ओवरलोड के चलते ट्रांसफार्मर फुंकते रहते हैं। फुंके ट्रांसफार्मरों को बदलवाने में बिजली विभाग के अधिकारी लापरवाही दिखाते हैं। नतीजा यह होता है कि शहरी क्षेत्र में घंटों में तो ग्रामीण इलाकों में कई दिनों में बिजली गुल रहती है। कई-कई दिन तक फुंके ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाते हैं। इससे ऐसी गर्मी में लोगों को बिना बिजली के रहना पड़ता है।
विज्ञापन


आम जनता की इन्हीं समस्याओं और बिजली विभाग के अधिकारियों की कार्यशैली को देखते हुए डीएम सौम्या अग्रवाल खुद आगे आई हैं। उन्होंने फुंके ट्रांसफार्मर के जल्दी न बदले जाने और बिजली संबंधी अन्य समस्याओं के लिए नया व्हाट्सएप नंबर 9454418014 जारी किया है। आम लोग इस व्हाट्सएप नंबर पर बिजली संबंधी समस्या की शिकायत के अलावा नंबर पर एसएमएस भी भेज सकते हैं। चूंकि नंबर जिलाधिकारी की निगरानी में होगा इसलिए समस्या का तुरंत निस्तारण होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैसेज/एसएमएस में यह दें जानकारी
जो भी व्यक्ति डीएम के व्हाट्सएप नंबर पर समस्या भेजेगा। तो उसे अपना नाम, पता, ट्रांसफार्मर का स्थान और वह कितनी क्षमता का है के अलावा कब फुंका आदि जानकारी लिखकर एसएमएस भेजना होगा। इसके अलावा नए व्हाट्सएप नंबर पर एसएमएस और कॉल करके भी समस्या बताई जा सकती है। जैसे ही समस्या नंबर पर पहुंचेगी तुरंत संज्ञान में लेकर बिजली अधिकारियों को उसके निस्तारण के आदेश दिए जाएंगे। आम जनता इस नंबर पर सप्ताह के सातों दिन और 24 घंटे अपनी समस्या लिखकर भेज सकते हैं।


वर्जन
नए व्हाट्सएप नंबर पर लोग बिजली समस्या का एसएमएस भेजे। उसमें पूरी जानकारी दें। फुंका ट्रांसफार्मर कई दिनों से नहीं बदला गया है। लंबे समय से बिजली नहीं आ रही है इन्हीं सब समस्याओं की जानकारी देने के लिए नया नंबर चालू किया गया है। एसएमएस मिलते ही समस्या का समाधान कराया जाएगा। अभी इसकी निगरानी मैं स्वयं करूंगी। बिजली समस्याओं में सुधार होने के बाद पानी की शिकायतों पर ध्यान दिया जाएगा। - सौम्या अग्रवाल, जिलाधिकारी उन्नाव।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed