फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Weather is pleasant due to rain, waterlogging in CHC

Unnao News: बारिश से मौसम सुहाना, सीएचसी में जलभराव

Thu, 05 Jun 2025 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Thu, 05 Jun 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Weather is pleasant due to rain, waterlogging in CHC
पुरवा/मौरावां। आधे घंटे की जोरदार बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। पुरवा सीएचसी परिसर में पानी भर गया। इससे तीमारदारों के साथ चिकित्सकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। आधे घंटे की बारिश ने ही नाला सफाई की पोल खोल दी है।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर करीब तीन बजे के आसपास पुरवा क्षेत्र में अचानक मौसम बदला और कुछ ही देर में बारिश शुरू हो गई। करीब साढ़े तीन बजे तक हुई बारिश से पुरवा सीएचसी परिसर समेत कई स्थानों पर पानी भर गया। सीएचसी परिसर में जलभराव से तीमारदारों व चिकित्सकों को परेशानी उठानी पड़ी। सीएचसी प्रभारी डाॅ. दिनेश कुमार ने बताया कि परिसर को ऊंचा कराने के लिए कई बार पत्र भेजा गया है। जल्द ही फिर से भेजेंगे। वहीं ब्लाॅक रोड पर भी सीसी मार्ग पर पानी भर गया। पुराने बेगमगंज में नाली चोक होने से पानी भर गया। ईओ संदीप कुमार ने कहा कि नालों की सफाई कराई जा रही है। जहां कहीं नालियों की समस्या है, प्रस्ताव करके निर्माण कराया जाएगा। उधर, मौरावां में भी आधे घंटे तक जोरदार बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed