फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Weather expected to change starting today; farmers advised not to leave harvested crops in the fields.

Unnao News: मौसम में आज से बदलाव के आसार, खेत में कटी फसल न छोड़ें किसान

Wed, 28 Oct 2026 01:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Weather expected to change starting today; farmers advised not to leave harvested crops in the fields.
= मौसम विशेषज्ञ बोले, 28 अक्तूबर से आसमान में बादल छाए रहने की संभावना
विज्ञापन

= 29 व 30 अक्तूबर को बूंदाबांदी से लेकर मध्यम व तेज बारिश के आसार
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। मौसम में आज से बदलाव के आसार हैं। बादल छाए रहने की संभावना है। जबकि 29 व 30 अक्तूबर को बिजली कड़कने, तेज हवाएं चलने और बूंदाबांदी के साथ मध्यम व तेज बारिश के आसार हैं। इसके लिए किसानों को खेत में कटी फसल न छोड़ने की सलाह दी गई है।
चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय कानपुर के मौसम विशेषज्ञ डॉ. सुनील पांडेय ने बताया कि चक्रवात अर्नब के कारण अगले 24 से 48 घंटों में मौसम में काफी बदलाव देखने को मिलेगा। बुधवार को दिन में धूप और बादलों की लुका-छिपी बनी रहेगी। बृहस्पतिवार को घने बादल छाए रहेंगे और हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। शुक्रवार को मध्यम या तेज बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और ठंड बढ़ेगी।
विज्ञापन

किसानों को सलाह देते हुए कहा कि धान की जो फसल पक चुकी है उसकी कटाई कर लें। कटी फसल खेत में न छोड़ें। रबी फसलों में गेहूं, आलू, सरसों व मटर आदि की बोआई रोक दें। गीली मिट्टी में बीज सड़ सकता है। बारिश से पहले कीटनाशक, खाद और सिंचाई न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
इंसेट
डीएम की अपील, सतर्क व सुरक्षित रहें
उन्नाव। चक्रवाती मौसम तंत्र को लेकर डीएम घनश्याम मीना ने कहा कि तेज हवाओं, बिजली कड़कने व तेज बारिश के दौरान पक्के भवनों में आश्रय लें। गरज-चमक एवं वज्रपात के समय खुले मैदान, खेतों, जलाशयों, तालाबों तथा ऊंचे एवं अकेले खड़े पेड़ों के नीचे आश्रय लेने से बचें। बिजली के खंभों, तारों और अन्य बिजली उपकरणों से उचित दूरी बनाए रखें। जिला आपदा नियंत्रण कक्ष को 24 घंटे क्रियाशील रखने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम, तहसीलदार, पुलिस, स्वास्थ्य एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों को सतर्क रहने को कहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed