फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Warning to officers on slow pace of development

विकास की धीमी रफ्तार पर अफसरों को चेतावनी

Wed, 23 Dec 2020 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Warning to officers on slow pace of development
रऊकरना गांव में पंचायत भवन के उद्घाटन के दौरान छह माह के बच्चे का अन्नप्राशन करते अपर मुख्य सचिव ? - फोटो : UNNAO
फोटो-19
विज्ञापन

विकास की धीमी रफ्तार पर अफसरों को चेतावनी
क्रासर-
अपर मुख्य सचिव ने की विकास कार्यों की समीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। नियुक्ति व कार्मिक विभाग के अपर मुख्य सचिव व जिले के नोडल अधिकारी मुकुल सिंहल ने विकास कार्यों की धीमी रफ्तार पर अफसरों को चेताया। कहा कि इसमें लापरवाही ठीक नहीं। अगली बैठक में विकास कार्यों की रफ्तार धीमी मिली तो संबंधित अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बुधवार दोपहर 12 बजे विकास भवन सभागार में बैठक कर अपर मुख्य सचिव ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल, सड़काें की गड्ढा मु्क्त बनाने, नई सड़कों के निर्माण, नगरीय स्ट्रीट लाइटिंग, अमृत एवं स्मार्ट सिटी योजना, ग्रामों का ऊर्जीकरण आदि की प्रगति की जानकारी ली। इसमें कई योजनाओं की रफ्तार धीमी मिली। इस पर अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि योजनाओं की गति बढ़ाएं। अगली बैठक में यदि प्रगति धीमी मिली तो अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। सीडीओ को जरूरतमंदों को आवास उपलब्ध कराने के लिए कहा। कहा कि गांव में केमिकलयुक्त पानी नहीं जाना चाहिए। संबंधित अधिकारियों को पुराने अधूरे निर्माण कार्यों को पूरा कराने के निर्देश दिए। डीएम से कहा कि कोई भी व्यक्ति बिना मास्क लगाए घरों से बाहर न निकलें, ऐसी व्यवस्था करें। सवारी वाहनों में ज्यादा लोगों को एक साथ न बैठने दिया जाए। बैठक में एसपी आनंद कुलकर्णी, सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार व एडीएम न्यायिक राकेश गुप्ता समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इनसेट-
रिपोर्ट दर्ज न करने पर एसओ को फटकार
क्रासर-
जनता चौपाल में युवती ने की छेड़खानी की शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव/चकलवंशी। सिकंदरपुर सरोसी के रऊकरना में जनता चौपाल के दौरान अपर मुख्य सचिव के सामने एक युवती ने माखी थाना प्रभारी पर छेड़छाड़ की रिपोर्ट न दर्ज करने का आरोप लगाया। यह सुनकर अपर मुख्य सचिव का पारा चढ़ गया। उनके रुख को देख डीएम ने थाना प्रभारी को तलब करके तुरंत रिपोट दर्ज कर आरोपियों पर कार्रवाई के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत अपर मुख्य सचिव रऊकरना गांव में आयोजित जनता चौपाल में पहुंचे। तभी एक युवती पुलिस के खिलाफ शिकायती पत्र लेकर अपर मुख्य सचिव के पास पहुंची। युवती ने बताया कि गांव के तीन लोगों ने उससे छेड़छाड़ की। उसने पुलिस को शिकायती पत्र दिया लेकिन उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इस पर सचिव ने नाराजगी जताई। डीएम रवींद्र कुमार ने थाना प्रभारी पवन कुमार सोनकर को तुरंत रिपोर्ट दर्ज करने को कहा। कार्रवाई के निर्देश दिए।

सचिव ने महिला स्वयं सहायता समूह को नवनिर्मित सामुदायिक शौचालय के रखरखाव की जिम्मेदारी सौंपी। गांव की भगवानदेई को बुलाकर पेंशन की जानकारी ली। मुकेश के घर से मेवालाल के घर तक नाली व इंटरलाकिंग कार्य की गुणवत्ता के बारे लोगों से पूछा। स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित किराना दुकान का निरीक्षण करने के लिए एसडीएम सदर को भेजा। गांव में प्राथमिक व जूनियर विद्यालय में स्वेटर पाने वाले बच्चों से हकीकत की जानकारी ली। पंचायत भवन परिसर में कदम व मौलश्री के पांच पौधे रोपित किए। चार गर्भवतियों की गोद भराई कर अस्पताल में प्रसव कराने का आग्रह किया। डीएम रवींद्र कुमार ने किसानों से वरासत कराने का आग्रह किया। बताया कि 28 व 29 दिसंबर को लेखपाल सार्वजनिक खतौनी पढ़ेगा। वरासत दर्ज करा लें। सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, एसडीएम सदर अक्षत वर्मा, बीडीओ साधना दीक्षित, डीपीआरओ राजेंद्र प्रसाद यादव, ग्राम प्रधान सुमन सिंह व प्रतिनिधि संजय सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed