फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Voters of Bangarmau once again tied the head of independents

Unnao News: बांगरमऊ के वोटरों ने फिर बांधा निर्दलीय के सिर जीत का सेहरा

Sun, 14 May 2023 01:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Sun, 14 May 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
Voters of Bangarmau once again tied the head of independents
बांगरमऊ। नगर पालिका बांगरमऊ में हुए कड़े मुकाबले में यहां के वोटरों ने फिर निर्दलीय प्रत्याशी रामजी गुप्ता के सिर जीत का सेहरा बांधा। पिछली बार भी निर्दलीय प्रत्याशी इजहर खां गुड्डू को मतदाताओं का भरपूर साथ मिला था। निर्दलीय जीत हासिल करने वाले रामजी गुप्ता को पिछले चुनाव में भाजपा से टिकट मिला था लेकिन तब उन्हें निर्दलीय उम्मीदवार इजहार खां ने हराया था।
विज्ञापन

2012 में हुए निकाय चुनाव में बांगरमऊ नगर पालिका से इजहार खां ने अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा था। हालांकि वह उस चुनाव में वह द्वितीय स्थान पर रहे थे। बसपा के कद्दवार नेताओं में शुमार रहे इजहार खां ने 2017 के चुनाव में बसपा के टिकट को किनारे करते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ा था। उस चुनाव में उन्होंने भाजपा प्रत्याशी रहे रामजी गुप्ता को कड़े मुकाबले में हराया था। इस बार परिस्थितियां उलट थीं। रामजी गुप्ता को भाजपा ने टिकट नहीं दिया तो उन्होंने निर्दलीय झंडा बुलंद कर दिया। इस कारण उन्हें भाजपा से निष्कासन भी झेलना पड़ा। हालांकि इसके बाद भी चुनाव मैदान में डटे रहने का सुखद परिणाम सामने आया जब उन्हें जीत हासिल हुई। उन्होंने 9109 मत हासिल कर निकटतम प्रतिद्वंदी सपा प्रत्याशी मुफीस अहमद को 4515 के भारी अंतर से पराजित कर पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। सपा प्रत्याशी को कुल 4594 मत हासिल हुए। वहीं भाजपा के उम्मीदवार पुनीत गुप्ता मात्र 3014 मत पाकर तीसरे स्थान पर खिसक गए। जबकि निवर्तमान चेयरमैन इजहार खां गुड्डू को मात्र 1888 मतों से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed