{"_id":"5f2b01cb8ebc3e3cb85a7bf4","slug":"violation-of-traffic-rules-will-cost-dear-unnao-news-knp575243595","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगा पड़ेगा यातायात नियमों का उल्लंघन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगा पड़ेगा यातायात नियमों का उल्लंघन
विज्ञापन
उन्नाव। यातायात नियमों का उल्लंघन करना लोगों को महंगा पड़ेगा। वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करने पर अब पहले से दस गुना ज्यादा जुर्माना जमा करना होगा। परिवहन विभाग के सचिव की ओर से यातायात नियमों के उल्लंघन पर जुर्माना राशि बढ़ाने का आदेश जारी होने के बाद सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने इस पर अमल शुरू करते हुए साफ्टवेयर अपडेट करना शुरू कर दिया है।
परिवहन विभाग द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माना राशि में दस गुना अधिक का इजाफा किया गया है। एआरटीओ (प्रशासन) अनिल कुमार त्रिपाठी ने बताया कि एक्सप्रेसवे, हाईवे सहित अन्य मार्गों पर वाहनों की सघन चेकिंग की जाएगी। जो भी वाहन नियमों का उल्लंघन करते पाया जाएगा उसका ऑनलाइन चालान किया जाएगा। बताया कि परिवहन सचिव के निर्देश मिलने के बाद ई चालान सिस्टम में नई रेट लिस्ट अपडेट करने का काम किया जा रहा है। प्रमुख मार्गों पर निर्धारित गति सीमा के बोर्ड भी लगाए जाएंगे। नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि तय किए गए नए जुर्माना का प्रावधान लागू कर दिया गया है।
नियमों के उल्लंघन पर जुर्माना
गलत वाहन पार्किंग पर पांच सौ, दोबारा में 1500 रुपये जुर्माना। दमकल, एंबुलेंस को रास्ता न देने पर दस हजार रुपये जुर्माना। बिना लाइसेंस वाहन चलाने पर पांच हजार रुपये जुर्माना लगेगा। वाहन चलाते समय मोबाइल से बात करने पर एक हजार, दोबारा में दस हजार जुर्माना। बीमा न होने पर पहली बार में दो हजार, दोबारा पकड़े जाने पर चार हजार रुपये जुर्माना। बिना रजिस्ट्रेशन पहली बार पांच हजार, दोबारा में दस हजार रुपये जुर्माना। प्रतिबंधित क्षेत्र में हॉर्न बजाने पर एक हजार रुपये, दोबारा में दो हजार रुपये जुर्माना। गलत तथ्यों से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने पर दस हजार रुपये जुर्माना लगेगा। निर्धारित गति सीमा से तेज कार चलाने पर दो हजार रुपये जुर्माना। यात्री व भार वाहन के गति उल्लंघन पर चार हजार जुर्माना।