{"_id":"65720f0bfbcd835bbf098ee6","slug":"villagers-welcomed-bharat-sankalp-yatra-unnao-news-c-221-1-sknp1054-6824-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: भारत संकल्प यात्रा का ग्रामीणों ने किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: भारत संकल्प यात्रा का ग्रामीणों ने किया स्वागत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गंजमुरादाबाद। क्षेत्र के गांव मटुकरी और अमीरपुर गंभीरपुर नेवादा में विकसित भारत संकल्प यात्रा का ग्राम वासियों ने स्वागत किया। कार्यक्रम में पहुंचे विधायक ने कहा कि विकास और जनकल्याण की योजनाओं का जनता को लाभ देने के लिए यात्रा निकाली है।
विधायक श्रीकांत कटियार ने लाभार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने साल 2014 में जब केंद्र में सत्ता संभाली थी तो उनका लक्ष्य था कि सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार हटाना है। इसलिए उन्होंने जीरो बैलेंस पर बैंकों में खाते खुलवाए थे। पहले अमीरों के तो बैंक में खाते थे लेकिन गरीबों का बैंक में खाता नहीं था।
मोदी जी ने जन धन योजना चलाकर सभी बैंकों से कहा कि गरीबों की गारंटी मोदी लेते हैं और उसी का कमाल है कि आज करीब 40 लाख से ज्यादा देश में जनधन खाता है और केंद्र की सरकार उसमें 2000 रुपये भेज रही है। कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करना और प्रत्येक लाभार्थी तक उन्हें पहुंचाना है।
विज्ञापन
इस दौरान जिला व्यवस्था प्रमुख गिरीश वर्मा, मंडल अध्यक्ष संदीप सिंह, प्रमेश चौधरी, आशीष सिंह सहित अन्य ग्रामवासी मौजूद रहे।