फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   villagers caught rashan trolly in suspect of blackmarcketing

ग्रामीणों ने पकड़ा ट्रैक्टर ट्राली में लदा सरकारी खाद्यान्न

Mon, 19 Sep 2022 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
villagers caught rashan trolly in suspect of blackmarcketing
हिलौली। चिलौली गांव के नजदीक हाईवे पर ग्रामीणों ने कालाबाजारी के शक में सरकारी राशन लदी ट्रैक्टर-ट्राली को घेरकर पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस ट्राली को थाने ले गई और पूर्ति निरीक्षक को मामले से अवगत कराया है।
विज्ञापन

सोमवार देर शाम ग्रामीणों को कहीं से सूचना मिली कि एक ट्राली में सरकारी राशन कालाबाजारी के लिए जा रहा है। इस पर कालूखेड़ा-भवंरेश्वर मार्ग पर ग्रामीणों ने ट्रैक्टर ट्राली को रुकवा लिया।
विज्ञापन

सूचना पर मौरावां थाने से दरोगा मोर मुकुट पांडेय मौके पर पहुंचे और ट्राली को थाने ले गए। थाना प्रभारी अमरनाथ यादव ने बताया कि पूर्ति निरीक्षक और एसडीएम पुरवा को सूचना दी गई है। देर शाम पहुंचे पूर्ति निरीक्षक दिनेश यादव ने जांच करने के बाद पुलिस को बताया कि राशन पिसंधा गांव के कोटेदार अरुण कुमार का है। आपूर्ति करने वाले ठेकेदार ने मौरावां में तौल कराने के बाद ट्रैक्टर ट्राली से कोटे की दुकान भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed