फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Village head of Sarai Manihar will participate in the flag hoisting ceremony and parade of Red Fort.

Unnao News: लाल किला के ध्वजारोहण समारोह और परेड में शामिल होंगे सराय मनिहार के ग्राम प्रधान

Wed, 06 Aug 2025 01:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Wed, 06 Aug 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Village head of Sarai Manihar will participate in the flag hoisting ceremony and parade of Red Fort.
सराय मनिहार प्रधान आशीष कुमार सिंह ‘प्रिंशू’’। - फोटो : सराय मनिहार प्रधान आशीष कुमार सिंह ‘प्रिंशू’’।
पाटन (उन्नाव)। बीघापुर तहसील की ग्राम पंचायत सराय मनिहार के प्रधान को इस बार 15 अगस्त को दिल्ली के लाल किला पर होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में आमंत्रित किया गया है। इस मौके पर आयोजित होने वाले सम्मान समारोह में वह विशिष्ट अतिथियों में शामिल होंगे। मालूम हो कि सराय मनिहार ग्राम पंचायत को मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना में तीसरा स्थान मिला था।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2023-24 में मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना में सुमेरपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत सराय मनिहार को तीसरा स्थान हासिल हुआ था। इसके एवज में पंचायत को 20 लाख रुपये भी मिले थे। गांव में साफ सफाई के साथ अन्य व्यवस्थाएं करने पर प्रधान आशीष कुमार सिंह ‘प्रिंशू’ को काफी सराहना मिली थी। इसी कारण अब प्रधान को ध्वजारोहण समारोह के लिए आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन

डीपीआरओ आलोक सिन्हा ने बताया कि प्रधान को स्वतंत्रता दिवस की परेड में शामिल होने के लिए बुलाया गया है। ध्वजारोहण के बाद सम्मान समारोह का भी आयोजन होना है। पूरे प्रदेश से 50 प्रधानों को आमंत्रित किया गया है। इसमें जिले से सराय मनिहार को चयनित किया गया है। प्रधान आशीष कुमार सिंह ने बताया कि वह पत्नी के साथ समारोह में शामिल होने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed