फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Village head arrested by firing and terror

फायरिंग कर दहशत फैलाने वाला ग्राम प्रधान गिरफ्तार

Thu, 23 Jul 2020 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Village head arrested by firing and terror
सफीपुर(उन्नाव)। फायरिंग कर क्षेत्र में दहशत फैलाने वाले ग्राम प्रधान व उसके साथी ट्रैक्टर चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ग्राम प्रधान ने कटरी क्षेत्र की जमीन में गलत तरीके से पैमाइश करने का आरोप सर्वे लेखपाल पर लगाया है। कहा कि गलत सर्वे कर काफी जमीन हनुमंत जीव आश्रय के नाम कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव अल्लीपुर में ग्राम प्रधान गुड्डू लाला उर्फ धर्मेंद्र ने दो दिन पहले अपने तीन साथियों के साथ मिलकर जमीन पर कब्जे के लिए किसानों को जान से मारने की धमकी देते हुए कई राउंड फायरिंग की थी। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। बुधवार को आरोपी ग्राम प्रधान को सफीपुर मार्ग पर पनपथा मोड़ के पास से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में उसने बताया कि जमीन की पैमाइश गलत तरीके से होने से वह नाराज था। एसडीएम राजेंद्र कुमार की ओर से डीएम को भेजी गई आख्या में कटरी की जमीन में हेरोफरी की बात कही है।
विज्ञापन

कोतवाल हरिकेश राय ने बताया कि ग्राम प्रधान व उसके साथी ट्रैक्टर चालक सुनील को सफीपुर जाने वाले रास्ते की मोड़ से गिरफ्तार किया गया है। ग्राम प्रधान से एएसपी दक्षिणी ने भी पूछताछ की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed